बहराइच बॉर्डर पर एसएसबी की कार्रवाई, भारी सामान बरामद

बहराइच (उप्र), बहराइच जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में भारी मात्रा में कोल्ड ड्रिंक, एसी और साइकिल बरामद की हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

42वीं वाहिनी के उप सेनानायक दिलीप कुमार ने बताया कि दो अप्रैल की रात रुपईडीहा स्थित बीआईटी जांच चौकी पर नियमित जांच के दौरान नेपाल की ओर जा रहे एक पिकअप वाहन को रुकने का इशारा किया गया लेकिन चालक अवरोधक तोड़कर भागने का प्रयास करने लगा।

तस्करी के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

जवानों ने वाहन को करीब 50 मीटर आगे जाकर रोक लिया। जांच में वाहन से कोल्ड ड्रिंक के 175 कार्टन बरामद किए गए। प्रत्येक कार्टन में नौ बोतलें थीं, इस तरह कुल 1,575 बोतल बरामद हुईं। कुमार ने बताया कि चालक सीमा शुल्क से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

एसएसबी ने वाहन सहित बरामद माल जब्त कर नानपारा स्थित सीमा शुल्क कार्यालय को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि उसी दिन सीमा स्तंभ संख्या 656 के पास एसएसबी की गश्ती टीम ने साइकिल के जरिए नेपाल ले जाए जा रहे दो एसी बरामद किए।कार्रवाई के दौरान एसएसबी ने एक तस्कर नानपारा निवासी मुन्नू को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी भाग गया। अधिकारी ने बताया कि बरामद दोनों एसी और दो साइकिल सीमा शुल्क विभाग को सौंप दी गई हैं। (भाषा) 

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button