बीबीसीआईटी एबाकस आईटी क्विज का विजेता बना सेंट जोसेफ डिग्री एवं पीजी कॉलेज

हैदराबाद, बंकटलाल बद्रुका कॉलेज फॉर इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (बीबीसीआईटी) द्वारा नगरद्वय के विद्यार्थियों के लिए आयोजित बीबीसीआईटी एबाकस आईटी क्विज-2026 में सेंट जोसेफ डिग्री और पीजी कॉलेज विजेता बना, जबकि लोयोला एकेडमी उप विजेता रही।

काचीगुड़ा स्थित कॉलेज प्रांगण में आज आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैनेडियन हाई कमीशन के ट्रेड कमिश्नर विक्रम जैन, मैक्सीमोम वेल्थ के सीईओ राम कल्याण मेदुरी, सम्मानित अतिथि सीबीटी आर्टिफिशियल टेक्नोलॉजिज कस्टमर सपोर्ट मैनेजर आर. किशोर कुमार, डेलॉइट कंसल्टिंग मैनेजर सना महमूद, फेडेक्स डेटा आर्किटेक्ट के. श्रीकांत, टीसीएस स्क्रम मास्टर पी. श्वेता, जेपी मार्गेन, डेटा इंजीनियर के पी. अश्विन कुमार, एमजेन बिजनेस परफॉर्मेंस मैनेजर पी. स्नेहा, विशेष अतिथि इंफॉर्मेटिक्स इंडिया निदेशक मोहन रायुडू पवन देवी, ब्रॉडरिज वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाला प्रसाद पेड्डीगारी, सीजीजीबीईएस सचिव श्रीकिशन बद्रुका, महानिदेशक प्रो. एस. अभिरामकृष्णा, बीबीसीआईटी निदेसक डॉ. डीवीएनएस मूर्ति और एबाकस संयोजक कृष्णा शांति उपस्थित थे।
2026 आईटी क्विज में 380 टीमों का जोश और इनोवेशन का उत्साह
प्रतियोगिता में यूजी, पीजी और बी. टेक कॉलेजों की लगभग 380 टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि विक्रम जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए 2026 आईटी क्विज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता हारने या जीतने के बारे में नहीं है बल्कि यह आईटी को सीखने के बारे में है। इसलिए हर दिन सीखते रहें।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि राम कल्याण ने कंपनियों में विद्यार्थियों के लिए ज़रूरी आईटी संबंधित स्किल्स के बारे में बताया कि कंप्यूटर दिमाग के लिए एक साइकिल है और आज की एआई टेक्नोलॉजी ने दिमाग को एक रॉकेट बना दिया है। उन्होंने दुनियाभर में हो रहे कोडिंग और इनोवेशन पर प्रकाश डाला। अवसर पर जाने-माने लोगों ने भी विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
इवेंट की खास बात एक रोबोट था जिसे बी. एससी इलेक्ट्रॉनिक्स के स्टूडेंट्स ने तैयार किया। क्विज के विजेता सेंट जोसेफ डिग्री और पीजी कॉलेज के पीयूष जैन और बॉबी रहे, जबकि उप विजेता लोयोला एकेडमी के संगम कुमार और अस्मित रहे। विजेता ने लक्ष्मीनिवास बटुका रोलिंग ट्रॉफी, रोटारैक्ट रोलिंग ट्रॉफी और मास्टरमाइंड्स 2026 ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और रोमांचक गिफ्ट जीते। वहीं उप विजेता को कई रोमांचक गिफ्ट और सर्टिफिकेट प्राप्त हुए। क्विज़ और आईटी से जुड़े मज़ेदार गेम्स में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को अवसर पर प्रमाण वितरित करने के साथ-साथ पुरस्कार दिये गए।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



