प्रदेश भाजपा आधिकारिक प्रवक्ताओं की सूची जारी
हैदराबाद, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने तेलंगाना के विभिन्न जिलों से संबंधित प्रदेश आधिकारिक प्रवक्ताओं की नियुक्ति की। भाजपा प्रदेश महासचिव डॉ. एन. गौतम राव द्वारा जारी सूची के अनुसार, हैदराबाद सेंट्रल जिला आधिकारिक प्रवक्ता के रूप में बी. इंद्रसेना रेड्डी, डॉ. समता जी. व संदीप साई, महांकाली सिकंदराबाद जिला अधिकारिक प्रवक्ता के रूप में पी.एल. श्रीनिवास, एन. नागेंद्र बाबू, अभिषेक जे., भाग्यनगर मलकपेट जिला अधिकारिक प्रवक्ता के रूप में चिकोटी प्रवीण के नाम की घोषणा की।
इनके अलावा जे. संगप्पा, कप्परा प्रसाद राव व रवि कुमार गौड़ (संगारेड्डी जिला), पोरेड्डी किशोर रेड्डी. एन. रवि कुमार यादव व जी. विजया सुनीता रेड्डी (रंगारेड्डी रूरल जिला), सी.एच. विट्टल व एम. रवि कुमार यादव (रंगारेड्डी अर्बन जिला), अशोक मुस्तापुरे (आदिलाबाद जिला), नंबूरी रामलिंगेश्वर राव व डॉ. वी. पुल्लाराव यादव (खम्मम जिला), डॉ. राहुल सरीदेना, ताडूरी श्रीनिवास प्रजापति व सुधाकर गंडे (मेड़चल अर्बन), डॉ. वन्नेला वेंकटरमणा (वरंगल जिला), यादगिरी सुनील राव (करीमनगर जिला), डॉ. आरूट्ला दशमंथ रेड्डी (जनगाम जिला), डॉ. चिन्नमनेनी विकास राव (राजन्ना सिरसिल्ला जिला), सोलंकी श्रीनिवास व एन. दिलीपाचारी (नागरकर्नूल जिला), रानी रुद्रमा देवी (वरंगल जिला) सूची में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद में पर्याप्त नहीं है आंगनवाड़ी केंद्रों की संख्या : सीतक्का
संयोजकों व सह संयोजकों की नियुक्ति
इसी क्रम में एन. रामचंदर राव ने विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों व सह संयोजकों को नियुक्ति की। महासचिव डॉ. एन. गौतम राव द्वारा मीडिया को जारी सूची के अनुसार, भाजपा व्यापारिक प्रकोष्ठ संयोजक उप्पला शारदा, सह संयोजक सतीश जाजू व अविनाश देवड़ा, धर्मस्व प्रकोष्ठ संयोजक सूर्यप्रकाश अन्नावैजुल्ला व सह संयोजक निरंजन देसाई, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ संयोजक पूर्व महापौर जी. सुभाषचंदर जी., सह संयोजक सोहनलाल कड़ेल व दामोदर के., श्रम प्रकोष्ठ संयोजक अंदे श्रीनिवास, सह संयोजक आकुला श्रीनिवास व सरदार मनमीत सिंह को नियुक्त किया गया।
इनके अलावा भाजपा विधि प्रकोष्ठ संयोजक गोकुल रामाराव सह संयोजक एस. जनार्दन गौड़, पी. प्रदीप कुमार व सोमासी श्रीनिवास, बौद्धिक प्रकोष्ठ संयोजक जी. वेंकट रेड्डी, सह संयोजक नागचारी व अहन्या राजू, व्यावसायिक प्रकोष्ठ संयोजक अशोक बल्दा, सह संयोजक डॉ. मालती एप्पा व एल. विजय कुमार, स्वास्थ्य प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. कोप्पुला राजशेखर रेड्डी, सह संयोजक डॉ. रश्मि व डॉ. रामकृष्णा, वित्तीय प्रकोष्ठ संयोजक के. हनमांड्लू, सह संयोजक शेशा प्रसाद कोडापल्ली, सहकारी प्रकोष्ठ सह संयोजक कोलान शंकर रेड्डी, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक कर्नल श्रीनिवास व सह संयोजक मेजर राजेंद्र सिंह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक नागापुरी राजमौली गौड़ को नियुक्त किया गया है।
श्रम, शिक्षा, खेल, दिव्यांग और प्रवासी प्रकोष्ठों में नियुक्तियाँ
इनके अलावा सह संयोजक श्रीनिवास एडवोकेट व जे.जे. श्रीनिवास, बुनकर प्रकोष्ठ संयोजक करनाटी धनुंजया व सह संयोजक बोम्मा रघुराम नेता, अध्यापक प्रकोष्ठ संयोजक कोंजर्ला श्रीनिवास, सह संयोजक टी. साई रेड्डी व शिवाकृष्णा आचार्य, मत्स्य प्रकोष्ठ राचमल्ला कृष्णमूर्ति, खेल प्रकोष्ठ संयोजक चिट्टी श्रीधर व सह संयोजक सतीश गौड़, दिव्यांग प्रकोष्ठ संयोजक कोल्ली नागेश्वर राव व सह संयोजक श्रीशैलम, प्रवासी प्रकोष्ठ संयोजक सुभाष अग्रवाल, सह संयोजक संजय सिंह, रंजीत कुमार नायर व जगदीश गुजराती, विशेष संपर्क प्रकोष्ठ संयोजक श्रीराम भरतुर, सह संयोजक मुरलीधर बाला व पद्मजा गाला, फिल्म प्रकोष्ठ संयोजक आमनी व सह संयोजक वैभव, पंचायती राज प्रकोष्ठ संयोजक पेद्दोल्ला गंगा रेड्डी, सह संयोजक सुरेश रामपल्ली व सुहासिनी रेड्डी, नगरपालिका प्रकोष्ठ संयोजक जुट्टुकोंडा सत्यनारायणा व सह संयोजक रावुला शेषगिरी, अप्रवासी भारतीय प्रकोष्ठ संयोजक सैदी रेड्डी व सह संयोजक अभिनव भास्कर को नियुक्त किया गया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



