शीघ्र स्थापित होगा राज्य आपदा प्रशिक्षण केंद्र : पोंगुलेटी

Ad

हैदराबाद, राजस्व, आवास, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप राज्य आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना के लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार किए जाएँ। इसके लिए संबंधित विभागों के साथ उच्च स्तरीय समिति गठित कर कार्ययोजना तैयार करने के नर्देश दिये गये।

मंत्री ने हैद्रा, एसडीआरएफ, आईसीसीसी सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ सचिवालय में समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी सरकारी विभागों को आपदा प्रबंधन पर एक समान प्रशिक्षण प्रदान करना, वैज्ञानिक तरीकों से जनहानि और आर्थिक नुकसान को न्यूनतम स्तर तक कम करना तथा विशेष रूप से जिलों में आपदाओं का सामना करने की क्षमता को बढ़ाना इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य होगा।

यह संस्थान आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक उच्चस्तरीय शोध एवं नीति समर्थन केंद्र के रूप में कार्य करेगा। मंत्री पोंगुलेटी ने कहा कि आपदाएँ आने के बाद केवल राहत कार्यों तक सीमित रहने के बजाय पहले से तैयारी कर नुकसान को कम करने के उद्देश्य से स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट की स्थापना का निर्णय लिया गया है। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य कर तेलंगाना को आपदा प्रबंधन में देश के लिए आदर्श बनाने का निर्देश दिया। मंत्री ने बताया कि किसी भी आपदा से निपटने के लिए अत्याधुनिक उपकरण खरीदे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें… बजट आँकड़ों का खेल : भाजपा

बाढ़, आग जैसी आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने हेतु सटीक सूचना प्रणाली, रियल-टाइम मॉनिटरिंग, पूर्व चेतावनी प्रणाली, ड्रोन और हाई-स्पीड बोट्स की व्यवस्था की जा रही है। बैठक में राज्य आपदा प्रबंधन के विशेष मुख्य सचिव दानकिशोर, अग्निशमन विभाग के निदेशक विक्रम सिंह, हैद्रा आयुक्त ए.वी. रंगनाथ, आईसीसीसी निदेशक कमलहासन रेड्डी, स्पेशल पुलिस बटालियन के अतिरिक्त डीजी संजय जैन एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button