गणगौर उत्सव के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन
हैदराबाद, राजस्थानी गणगौर मेला समिति, हैदराबाद-सिकंदाबाद द्वारा आज माहेश्वरी भवन, बेगम बाजार में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समिति द्वारा महातम्बोला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रविवार 22 मार्च को भव्यता से आयोजित किया जाएगा। आज सर्वप्रथम ईसर गणगौर की शोभायात्रा बेगम बाजार, पापड़ मठ, नगारखाना से आरंभ हुई, जो विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई बेगम बाजार स्थित माहेश्वरी भवन पहुंची।

सभी ने गौरा ईसरजी की पूजा की। मंच का संचालन दुर्गा तिवारी व स्नेहा तिवारी द्वारा किया गया। रविवार 22 मार्च को गणगौर बोलावनी का कार्यक्रम शाम 7 बजे से माहेश्वरी भवन बेगम बाजार में प्रारंभ होगा जिसमें सर्वप्रथम विभिन्न क्षेत्रों से पधारीं सभी गणगौर की पूजा एवं सम्मान का कार्यक्रम होगा। उसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रथम बार भजन जामिंग (सागर व्यास, अश्विन तिवारी द्वारा) आयोजित किया जाएगा।
उसके बाद महातम्बोला प्रारंभहोगा, जिसमें होंडा एक्टिवा डीएलएक्स, गोवा ट्रिप (कपल), 1.5 टन एसी, आटा चक्की मशीन, 50 ग्राम शुद्ध चांदी (3) सहित कई सरप्राइज गिफ्ट शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मंच संचालन मीना नावंदर, आंचल नावंदर द्वारा किया जाएगा। समिति ने सभी से कार्यक्रम में अपने परिवार सहित पधार कर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, तंबोला में आकर्षक गिफ्ट का अवसर प्राप्त करने तथा प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।
अवसर पर विशेष तौर पर मीना नावंदर, आंचल नावंदर, श्याम दायमा, रामप्रकाश भंडारी, सीए कन्हैयालाल राठी, अमित लड्डा (गग्गू), कैलाश मंत्री, महेश बजाज, राज गोपाल व्यास, घनश्याम बंग, राजेश तोष्णीवाल, श्याम लोया, अजय भंडारी, विशाल बजाज, पापा बांगड़, शंकर राठी, ब्रिज गोपाल बंग, मनीष लोया, नरसिंग चितलांगिया, दिनेश बंग, लक्ष्मी लोया एवं अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





