सौतेली माँ की प्रताड़ना के चलते नाबालिग ने खुदकुशी की

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र मरपल्ली थाना परिधि में सौतेली माँ की प्रताड़ना के चलते 16 वर्षीय नाबालिग ने खुद को जलाकर आत्महत्या कर ली। मरपल्ली पुलिस के अनुसार, विकाराबाद ज़िला, मरपल्ली मंडल के सिरिपुरम ग्राम निवासी येसय्या का 20 वर्ष पूर्व शांता के साथ विवाह हुआ था। विवाह के बाद शांता ने तीन बच्चों को जन्म दिया। घरेलू कलह के चलते 7 वर्ष पूर्व शांता बच्चों को छोड़कर मायके चली गई।

इस कारण येसय्या ने अपने तीनों बच्चों को हॉस्टल में भर्ती करवा दिया था। 10वीं कक्षा में फेल हो जाने के कारण उसका बड़ा लड़का महेश (16) घर लौट आया और अपने पिता के साथ रहने लगा था। इस दौरान येसय्या ने मोनिका नामक एक महिला से दूसरा विवाह कर लिया। मोनिका महेश और उसके दोनों छोटे भाइयों को प्रताड़ित करने लगी थी।

यह भी पढ़े : हैदराबाद : ब्लैकमेल के चलते युवक ने की खुदकुशी

प्रताड़ना के चलते महेश कई बार अपनी बुआ बुज्जम्मा के घर चला जाता था। गत 8 मार्च को झगड़ा कर मोनिका ने महेश को घर से निकाल दिया। घर से निकला महेश गाँव की सीमा पर स्थित वीरभद्र स्वामी मंदिर चला गया और निराश होकर अपने शरीर पर पेट्रोल उंडेलकर खुद को जला लिया। उसे गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहाँ 20 दिन के संघर्ष के बाद आज सुबह महेश की मौत हो गई। महेश की माँ शांता की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button