भवन निर्माण में नियम उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई : एमएमसी आयुक्त
हैदराबाद, मल्काजगिरि नगर निगम आयुक्त विनय कृष्णा रेड्डी ने अधिकारियों को भवन निर्माण नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
एमएमसी आयुक्त ने प्रजा पालना-प्रगति प्रणालिका कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। यापराल श्रीकृष्ण इनक्लेव, नेरेडमेट साईकृष्ण इनक्लेव फेज-2 और काउकुर क्षेत्रों में दौरे के दौरान उन्होंने पाया कि कुछ लोग भवन निर्माण कार्यों में नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। नेरेडमेट साईकृष्ण इनक्लेव फेज 2 में टाउन प्लानिंग अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन भवन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने किया कि सेटबैक नियमों का पालन अनिवार्य है। भवन निर्माण में किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आयुक्त ने नर्सरी का निरीक्षण कर पौधों की देखभाल और स्वच्छता बनाए रखने तथा सड़क किनारे बिजली के खंभों पर लगे अनावश्यक विज्ञापन बोर्डों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर विकास कार्य योजनाबद्ध तरीके से, गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरे किए जाएँ। नियमों के पालन में किसी प्रकार की ढील न दी जाए।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : बाढ़ जल तालाबों तक पहुँचाने जोड़े जा रहे नाले
हटाए गये पचास से अधिक अतिक्रमण
मल्काजगिरी नगर निगम ने मल्काजगिरी एक्स रोड से आनंद बाग चौक तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाते हुए 50 से अधिक कब्जे हटाए। इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन से कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बिना रही। असिस्टेंट सिटी प्लानर वी.बी. श्रीनिवास राव के अनुसार, लगभग 50 अस्थायी शेड हटाए गए।
पूरी कार्रवाई पुलिस की मौजूदगी में की गई। अभियान के दौरान स्थानीय विक्रेताओं ने विरोध करते हुए अधिकारियों से समय देने की माँग की, लेकिन निगम ने कार्रवाई जारी रखी। बताया गया कि नगर निगम ने शुक्रवार को एक और अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाने की योजना बनाई है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



