सख्त व्रत या फुल दावत ? पत्नी का जवाब सुनकर पति हैरान

ऑफिस से घर पहुंचे रमन ने (अपनी पत्नी शर्मिला से) पूछा: नवरात्रि का व्रत रखा है क्या?
पत्नी : हां जी!
रमन : फिर कुछ खाया की नहीं?
पत्नी : जी, पर कुछ खास नहीं…।
रमन : फिर भी क्या खाया, बताओ तो?
शर्मिला: सुबह-सुबह चाय ली थी फिर अनार, मूंगफली, आलू टिक्की,
साबूदाने की खीर, केला, सेव,सिंघाड़े के आटे का हलवा, साबूदाने के पापड़, खीरा खाया था..और अब जूस पी रही हूं।
रमन : अरे, तुम तो बहुत सख्त व्रत रख रही हो…।
शर्मिला मुस्कुरा कर बोली : यह व्रत हर किसी के बस का कहां है…।
रमन : और कुछ खाने की इच्छा हो तो देख लो, तुम्हें कहीं कमज़ोरी और चक्कर ना आ जाए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button