मंजीरा और सिंगूर पेयजल पाइपलाइन के स्थानांतरण को लेकर अध्ययन

हैदराबाद, मुलकतवा चेरुवु और कैतलापुर क्षेत्र में बफर ज़ोन से गुज़र रही मंजीरा और सिंगूर पेयजल पाइपलाइन के स्थानांतरण का अध्ययन करने के लिए आज विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने पाइप लाइन स्थल का दौरा किया।साइबराबाद नगर निगम आयुक्त सृजना के साथ जीएचएमसी, जल बोर्ड, हम्डा तथा अन्य अधिकारियों न मुलकतवा चेरुवु का दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान मुलकतवा चेरुवु और कैतलापुर क्षेत्र में बफर ज़ोन में स्थित मंजीरा और सिंगूर जल प्रणाली से संबंधित तीन पुरानी और क्षतिग्रस्त मुख्य जल पाइपलाइनों को स्थानांतरित करने की संभावना का अध्ययन किया गया। यह कदम जीएचएमसी द्वारा प्रस्तावित 200 फीट सड़क के निर्माण को ध्यान में रखते हुए विचाराधीन है।

यह भी पढ़ें… प्रशिक्षु अधिकारियों को सौंपी गयी स्वच्छता कार्यों की निगरानी

लगभग 40 वर्ष पहले बिछाई गई यह पाइपलाइनें निम्स, बंजारा हिल्स, राजभवन, कुंदनबाग, एमएस मक्ता, बीएस मक्ता, येल्लारेड्डीगुड़ा, एस.आर. नगर, एर्रागड्डा, बोराबंडा, एसपीआर हिल्स, मूसापेट, सनतनगर सहित कई क्षेत्रों की जल आवश्यकताओं को पूरा कर रही हैं। इस अध्ययन दौरे में कुकटपल्ली के जोनल आयुक्त अपूर्व चौहान, जल बोर्ड के प्रबंध निदेशक अशोक रेड्डी, हम्डा के संयुक्त आयुक्त वेंकन्ना एवं अन्य ने भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button