सुधांशुजी महाराज का साप्ताहिक वीडियो सत्संग कार्यक्रम 1 मार्च को
हैदराबाद, विश्व जागृति मिशन हैदराबाद मंडल के तत्वावधान में गुरुदेव सुधांशुजी महाराज का साप्ताहिक वीडियो सत्संग कार्यक्रम रविवार, 1 मार्च को दोपहर 2 से 4 बजे तक बेगम बाजार, कोलसावाड़ी स्थित रामनाथ आश्रम (बाबजी की धर्मशाला) में आयोजित किया जाएगा।
मिशन के सत्संग व मीडिया प्रभारी राजकुमार दाहिमा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, साप्ताहिक वीडियो सत्संग अब प्रति रविवार रामनाथ आश्रम में आयोजित किया जाएगा। अवसर पर नागपुर में आयोजित विराट भक्ति सत्संग की विशेष सीडी प्रदर्शित की जाएगी। मिशन के राष्ट्रीय प्रधान प्रेम सिंह राठौड़ ने सभी से सत्संग का लाभलेने का आग्रह किया।
यह भी पढ़े: श्री खांडल माता का वार्षिकोत्सव 1 मार्च को
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



