बंजारा हिल्स में 12 वर्षीय छात्र की आत्महत्या से सनसनी
हैदराबाद, बंजारा हिल्स थाना परिधि के अंतर्गत पांचवी कक्षा के छात्र ने पिता के फटकारने के कारण सीलिंग फैन से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार, सैयद नगर बंजारा हिल्स निवासी पेशे से वाल पेंटर इरफान खान का पुत्र मोहम्मद अफ्फान खान (12) स्थानीय स्कूल में पांचवी कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। कुछ दिन से वह सेलफोन पर गेम अधिक खेल रहा था। इस कारण कल रात उसके पिता उसे फटकारते हुए सेल फोन पर गेम न खेलने के लिए समझाया। कल दोपहर के समय इरफान खान अपनी पत्नी शेख हुमेरा के साथ खाजा नगर अपने एक रिश्तेदार के निधन पर उसके अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए गया हुआ था।
यह भी पढे़: मंचीरियाल : पिता ने 9 वर्षीय दिव्यांग बेटे की हत्या कर की आत्महत्या
दोपहर 12.30 बजे इरफान खान को उसकी एक रिश्तेदार नजमा खान ने फोन कर बताया कि अफ्फान ने बेडरूम में जाकर सीलिंग फैन से चुनरी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी मिलते ही इरफान खान तुरंत घर लौटा और अफ्फान को फांसी पर से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर तहकीकात कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



