सुंदरकांड पाठ एवं सत्संग आयोजित

हैदराबाद, भजन चांदनी ग्रुप, बेगम बाजार तथा हैदराबाद एवं तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा सुंदरकांड पाठ एवं सत्संग कार्यक्रम का आयोजन कोलसावाड़ी स्थित पारीक भवन में किया गया। कार्यक्रम में श्री वैष्णव सत्संग मंडल सुल्तान बाजार के राधेश्याम, दुर्गा राठी, बुद्धिप्रसाद, सुरेश सारडा, गोपी किशन, इंद्रा बंग द्वारा सुंदरकांड पाठ किया गया।

अवसर पर श्री रामसुखदासजी महाराज की अनुयायी श्रद्धेय दीदीजी (ऋषिकेश) द्वारा सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया। दीदी का स्वागत भव्यता से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर गोपाल बल्दवा, मंजू बल्दवा ने भाग लिया।

यह भी पढ़े : श्री राणी सती दादी मंदिर स्थापना दिवस समारोह प्रारंभ

आयोजन में लीला बजाज, शोभा डागा, पद्मा झंवर, लीला भूतड़ा, मीना कासलीवाल, सुनीता माहेश्वरी, अनुराधा नावंदर, ऊषा बल्दवा समेत संयोजिकाएं – तनुजा व्यास, ऊषा रामावत, संतोष, विजयलक्ष्मी दरक, उर्मिला भूतड़ा, अन्नपूर्णा राठी, संतोष बजाज, अल्का सांखला, ऊषा राठी, संतोष भाटी, प्रेमा कच्छवाहा, चंदा सारडा, प्रेमा जोशी, नंदा वर्मा, सेवा सारडा आदि ने योगदान दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button