‘वेलकम टू द जंगल’ का हिस्सा बने सुनील शेट्टी

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल इसी साल रिलीज होने वाली है, जिसकी डेट भी अनाउंस हो गई है। अहमद खान के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के सबसे बड़े और अहम सीन्स में से एक में सुनील शेट्टी नजर आएंगे। इसके लिए मेकर्स ने बड़ी तैयारी कर ली है। वेलकम टू द जंगल में सुनील शेट्टी की दुबई में 200-फुट की यॉट पर शानदार एंट्री दिखाई जाएगी, जो इस फिल्म के सबसे बड़े और सबसे महंगे सीन्स में से एक होने वाली है।

सुनील शेट्टी का इंट्रोडक्शन फिल्म के सबसे महंगे सीन्स में से एक होगा, जिसे तीन दिनों में शूट किया जाएगा। ये सीन फिरोज खान की ओरिजिनल फिल्म वेलकम (2007) में उनकी आइकॉनिक एंट्री से इंस्पायर्ड है। सुनील शेट्टी वेलकम टू द जंगल में एक डॉन का किरदार निभा रहे हैं। सुनील शेट्टी समुद्र के बीचों-बीच एक 200 फुट लंबी लग्जरी यॉट पर, जिस पर एक हेलीपैड भी है, बड़े ही स्टाइलिश अंदाज़ में एंट्री करेंगे।

यह भी पढ़े : शाहिद और कृति सेनन की इस फिल्म का बनेगा सीक्वल

बताया जा रहा है कि इस सीन में शेट्टी और अरशद वारसी हेलीकॉप्टर से आते हुए दिखाई देंगे, जिसके बाद वो बाकी ऐक्टरों के ग्रुप में शामिल हो जाएंगे। परेश रावल, जॉनी लीवर और राजपाल यादव के भी इस बड़े सीन का हिस्सा होने की उम्मीद है।
वेलकम टू द जंगल में सितारों से सजी एक शानदार कास्ट है, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, राजपाल यादव, संजय दत्त और जैकलीन फर्नांडीज जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। ये फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button