मेफेनटरमाइन सल्फेट इंजेक्शनों की सप्लाई करने वाले अरेस्ट

हैदराबाद, चादरघाट पुलिस थाना क्षेत्र में अवैध रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं। चादरघाट पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर के.बी. मुरारी ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर वाई. कृष्णा को विश्वस्त सूत्रों द्वारा आज सुबह करीब 6.30 बजे ओल्ड मलकपेट इलाके में मेफेंटरमाइन सल्फेट इंजेक्शन की अवैध तरीके से बिक्री की सूचना मिली।

सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए ओल्ड मलकपेट के शेख समीर (23) और चादरघाट के वसीम खान (22) को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से तलाशी के दौरान 20 बोतल मेफेंटरमाइन सल्फेट इंजेक्शन (10 एमएल), तीन मोबाइल फोन और एक दोपहिया वाहन (टीजी 11 बी 2798) को जब्त किया गया।

यह भी पढ़ें… पूर्व प्रेमिका पर चाकू से हमला आरोपी व पिता गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपियों ने अपने सहयोगी ओल्ड मलकपेट में रहने वाले मजहर के साथ मिलकर अवैध कारोबार चलाने का खुलासा किया। उन्होंने यह भी बताया कि ये दवाएं दिल्ली निवासी आसिम से कूरियर के जरिए मंगाई जाती थीं। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125 और 318(4) के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई चल रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button