हैदराबाद में एलपीजी सिलेंडर के दुरुपयोग पर औचक निरीक्षण

हैदराबाद, शहर में एलपीजी की किल्लत और घरेलू गैस के सिलेंडर की अवैध बिक्री की सूचनाओं के बीच आज अधिकारियों ने कई क्षेत्रों में रेस्टोरेंट और होटलों का औचक निरीक्षण कर जाँच की कि कहीं होटल संचालक घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर का दुरुपयोग तो नहीं कर रहे।

कारवान विधानसभा क्षेत्र में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अवैध उपयोग को रोकने के लिए नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने कई रेस्टोरेंट्स और होटलों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। यह निरीक्षण जियागुड़ा और कारवान क्षेत्रों में किया गया, जहाँ अधिकारियों ने घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग की जाँच की। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई आम जनता के हितों की रक्षा करने तथा आवश्यक वस्तुओं की सही आपूर्ति और नियमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई। अभियान के दौरान चारमीनार सर्कल 3 के अंतर्गत आने वाले कई होटलों और रेस्टोरेंट्स की जाँच की गयी।

निरीक्षण दल ने विशेष रूप से उन शिकायतों पर ध्यान दिया, जिनमें कहा गया था कि कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठान घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग कर रहे हैं। अधिकारियों ने होटल एवं भोजनालय प्रतिष्ठानों के मालिकों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देश दिये कि वह नियमों का पालन करें और केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ही उपयोग करें। नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं और एलपीजी की उचित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें… दलित युवक की निर्मम हत्या के विरोध में निकला कैंडल मार्च

रात के समय होटलों और रेस्टोरेंटों पर एलपीजी दुरुपयोग जांच जारी

अभियान का नेतृत्व सहायक नागरिक आपूर्ति अधिकारी (सर्कल-3) मुहम्मद असलम खान और डिप्टी तहसीलदार (प्रवर्तन) सदानंदम ने किया। टीम में सीनियर चेकिंग इंस्पेक्टर फिरोज अब्दुल जब्बार, मुहम्मद अमीरुद्दीन, मुहम्मद वाजिद अली और जी. महेश शामिल थे।जारी हैं विभिन्न स्थानों पर छापे नागरिक आपूर्ति विभाग की टीमें घरेलू एलपीजी सिलेंडर के वाणिज्यिक उपयोग और कालाबाज़ारी को नियंत्रित करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। बताया जाता है रात के समय कुछ टीमें शहर के होटलों एवं रेस्टोरेंटों पर छापेमारी में व्यस्त रहीं।

उल्लखनीय है कि हैदराबाद में निजी हॉस्टलों, होटलों और टिफिन सेंटरों पर छापेमारी के दौरान घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित एलपीजी सिलेंडरों को व्यावसायिक रूप से इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया। दिलसुखनगर, पी एंड टी कॉलोनी और गड्डीअन्नाराम क्षेत्रों में जाँच के दौरान पाया गया कि कई प्रतिष्ठान घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान 20 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त कर 13 मामले दर्ज किए गए। होटलों और रेस्टोरेंटों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह केवल व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों का ही उपयोग करें। यदि उनकी रसोई में घरेलू सिलेंडर पाए गए, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button