सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई, मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में चोट के कारण ‘इंपैक्ट सब’ के तौर पर इस्तेमाल किया गया और इसमें कोई गैर जरूरी कहानी बनाने की जरूरत नहीं है । कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार ने फील्डिंग नहीं की और आठ गेंद में 16 रन बनाये । मुंबई ने केकेआर को छह विकेट से हराया ।

मैच के बाद जयवर्धने से पूछा गया कि पिछले सत्र में भारत और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के बाद क्या अब सूर्यकुमार यादव को ‘इंपैक्ट सब’ के तौर पर इस्तेमाल किया जायेगा, इस पर उन्होंने कहा ,‘‘ उम्मीद है कि कोई अवांछित कहानी नहीं बनाई जायेगी । टीम खुश है । उसे अतिरिक्त ब्रेक दिया गया था जो वह चाहता था ।’’

जयवर्धने का बयान: चोट नहीं, एहतियात था फैसला

जयवर्धने ने कहा ,‘‘उसे मामूली सी जकड़न है और वह फील्डिंग वगैरह कर रहा था । मुझे पता है कि अगले मैच में पांच दिन का समय है तो उसे अतिरिक्त समय देना चाहता था । वह तीन चार ओवर फील्डिंग के लिये तत्पर था लेकिन मैने मना किया ।’’ जयवर्धने ने कहा ,‘‘इसलिये प्लीज कोई कहानियां मत बनाइये । मैने कहा कि एहतियात के तौर पर ऐसा किया गया था । ये काफी अनमोल खिलाड़ी हैं और ये फैसले सोच समझकर लिये जाते हैं ।’’

यह भी पढ़े : सुपर किंग्स और रॉयल्स के मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के मुकाबिल सैमसन, जडेजा

जयवर्धने ने खुशी जताई कि आखिरकार मुंबई इंडियंस ने पहला मैच हारने का सिलसिला तोड़ा । रोहित (78) और रियान रिकेलटन (81) की पारियों के दम पर मुंबई ने 221 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल किया । कोच ने कहा ,‘‘ यह बल्लेबाजी के लिये अच्छा विकेट था । मुझे लगा कि 220 रन का स्कोर ज्यादा था और हमने 20 रन फालतू दिये लेकिन जिस तरह से रोहित और रियान ने बल्लेबाजी की, देखकर बहुत अच्छा लगा ।’’(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button