दिल्ली के गाजीपुर से लश्कर-ए-तैयबा का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

नयी दिल्ली, दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने यहां गाजीपुर इलाके से लश्कर-ए-तैयबा के एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आरोपी की पहचान शब्बीर अहमद लोन के रूप में हुई है जो कथित तौर पर स्लीपर सेल के सदस्य के रूप में सक्रिय था और उसने कई स्थानों पर राष्ट्रविरोधी पोस्टर चिपकाए थे। अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह मॉड्यूल पाकिस्तान की अंतर-सेवा खुफिया एजेंसी (आईएसआई) के इशारे पर संचालित किया जा रहा था। अधिकारी ने कहा कि हमने उसके पास से बांग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल और भारत की मुद्रा बरामद की है।

यह भी पढ़े: दिल्ली पुलिस ने 11 साल से फरार हत्या के आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया

विशेष प्रकोष्ठ ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर निवासी शब्बीर अहमद लोन उर्फ ​​राजा उर्फ ​​कश्मीरी के पास से 2007 में एके-47 राइफल और ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियारों और गोला-बारूद किया था और उसे गिरफ्तार किया था। वह 2018 तक तिहाड़ जेल में बंद रहा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसके हाफिज सईद और ज़की-उर-रहमान लखवी से संबंध हैं और उसने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद में आतंकी प्रशिक्षण प्राप्त किया था। उससे फिलहाल पूछताछ की जा रही है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button