हनमकोंडा में संदिग्ध हालात में पिता-पुत्री की जलकर मौत

Ad

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र हनमकोंडा जिले के काजीपेट स्थित राजीव गृहकल्पा परिसर में व्यक्ति और उसकी बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, के. राजशेखर (54) और उसकी बेटी राजश्री (24) के शव उनके घर में जली हुई अवस्था में मिले। प्रारंभिक जांच में पुलिस पारिवारिक विवाद के चलते राजश्री के पति प्रवीण का हाथ होने का अंदेशा जता रही है। प्रवीण द्वारा ही पत्नी व ससुर को जलाने की दिशा में ही मामले की जांच को गति दी जा रही है।

बताया गया कि स्थानीय लोगों ने सुबह घर से धुआं निकलते देख पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया। पुलिस प्रवीण को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके अलावा मृतक का कॉल डाटा, प्रवीण की टॉवर लोकेशन, सीसीटीवी कैमरों के तहत आगे की जाँच चल रही है।

यह भी पढ़ें… जग्तियाल : गर्भवती की पति ने चाकू मारकर हत्या की

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button