सिडनी में सड़क हादसा : 8 महीने की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत
ऑस्ट्रेलिया, सिडनी के हॉर्न्सबी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 33 वर्षीय भारतीय मूल की आठ महीने की गर्भवती महिला और उसके अजन्मे बच्चे की मौत हो गई। महिला कुछ ही दिनों में डिलीवरी करने वाली थी। घटना के समय वह अपने पति और तीन साल के बेटे के साथ पैदल जा रही थी।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, परिवार जब फुटपाथ पार कर रहा था, तब एक किआ कार्निवल ने उन्हें रास्ता पार करने के लिए धीमी गति अपनाई। तभी 19 वर्षीय आरोन पापाजोग्लू द्वारा चलाई जा रही BMW सेडान कथित तौर पर किआ से टकरा गई। इससे महिला को जोरदार टक्कर लगी और उसे गंभीर चोटें आईं।
इमरजेंसी सर्विसेज तुरंत मौके पर पहुंची और महिला का इलाज स्थल पर किया, उसके बाद उसे वेस्टमीड अस्पताल ले जाया गया। हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद महिला और उसके अजन्मे बच्चे को बचाया नहीं जा सका। हादसे में घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने, लापरवाही और गर्भवती महिला की मौत के आरोप लगाए गए हैं। जांच जारी है।(भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





