साउथ फिल्म में तब्बू का कमबैक
बॉलीवुड ऐक्ट्रेस तब्बू इन दिनों अजय देवगन संग अपनी अपकमिंग फिल्म दृश्यम 3 को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच अब ऐक्ट्रेस साउथ में कमबैक की तैयारी भी कर रही हैं। तब्बू की एंट्री उस फिल्म में हुई है, जिसका हीरो शाहरुख खान की फिल्म में विलेन बना था। अगर आप नहीं समझे कि वो कौन हैं, तो आइए हम बताते हैं। बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा तब्बू आखिरी बार 2025 में रिलीज हुई दे दे प्यार दे 2 में नजर आई थीं।
हालांकि, ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद तब्बू जल्द ही अजय देवगन की पॉपुलर फ्रेंचाइजी दृश्यम के तीसरे पार्ट में नजर आएंगी। इसी बीच अब तब्बू ने वापस साउथ जाने की तैयारी कर ली है। लगभग 6 सालों के बाद तब्बू साउथ इंडस्ट्री में कमबैक करने जा रही हैं। 6 साल पहले तब्बू साउथ की फिल्म अला वैकुंठपुरमलो में नजर आई थीं, जो साल 2020 में रिलीज हुई थी।
लंबे इंतजार के बाद तब्बू की साउथ में दमदार वापसी
इतने वक्त बाद उन्हें साउथ की फिल्मों में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। कई सालों के गैप के बाद मशहूर अदाकारा तब्बू एक नए पैन-इंडिया प्रोजेक्ट के साथ साउथ इंडस्ट्री में वापसी करने जा रही हैं। तब्बू जल्द ही उस ऐक्टर के साथ पीन स्पेस शेयर करती हुई नजर आएंगी, जिसने बड़े पर्दे पर शाहरुख खान से टक्कर ली थी।
वो ऐक्टर कोई और नहीं, बल्कि विजय सेतुपति हैं। ऐसा पहली बार होगा कि तब्बू और विजय सेतुपति बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू फिल्ममेकर पुरी जगन्नाथ की आने वाली ऐक्शन थ्रिलर स्लम डॉग 33 टेम्पल रोड में नजर आएंगी। इस फिल्म में विजय सेतुपति और संयुक्ता भी अहम किरदारों में हैं।
यह भी पढ़े : बप्पी लहरी और उनके सोने के जुनून के अनसुने किस्से
ये फिल्म अभी पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस प्रोजेक्ट के इसी साल के आखिर में रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म में विजय सेतुपति एक बेहद ताकतवर और बेबाक किरदार निभाते हुए दिखेंगे। विजय की ये पैन-इंडिया फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज होगी – तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम। इस फिल्म में विजय और तब्बू के अलावा संयुक्ता, ब्रह्माजी और वीटीवी गणेश भी अहम भूमिकाओं में हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



