वैशाख माह में करें स्नान

तिथि मुहूर्त अंग्रेजी कैलंडर के आधार पर कल से वैशाख माह शुरु हो रहा है, जो 1 मई, शुक्रवार को खत्म होगा।
विक्रम पंचांग का दूसरा माह है- वैशाख। इसे हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इस महीने में स्नान करने का बहुत महत्व है। इस माह में भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए, सूर्योदय से पहले स्नान करना चाहिए। वैशाख महीने में स्नान करने के कुछ नियम हैं, जैसे- सूर्योदय से पूर्व पवित्र नदी में या घर पर गंगाजल या अन्य पवित्र नदी के जल से स्नान करें। सूर्यदेव को अर्घ्य जरूर दें। मान्यता है कि इससे पुण्य बढ़ते हैं। जीवन में सुख- समृद्धि बढ़ती है। मान्यता है कि इस माह में घर पर भी गंगाजल मिले पानी से स्नान करने पर तीर्थ में स्नान करने जितना फल मिलता है।
वैशाख माह में विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करना और वैशाख माह के महात्म्य की कथा सुनने से बहुत पुण्य मिलता है। भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। इस माह जरूरतमंदों को तपती जमीन से बचने के लिए जूते-चप्पल, तेज धूप से बचने के लिए छाता, सूती कपड़े, पानी, रसीले फल, शरबत आदि दान करने चाहिए। इससे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। बेजबान जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था करें। पक्षियों के लिए भी दाना-पानी रखें। रोज तुलसी की पूजा करें। सुबह तुलसी के पौध में जल चढ़ाएं और शाम को तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं। धर्म शास्त्रों के अनुसार जो साधक संकल्प लेकर वैशाख स्नान करते हैं, उन्हें इस पूरे महीने एक समय ही भोजन करना चाहिए।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



