तमिलनाडु चुनाव: एआईएडीएमके की पहली सूची जारी

तमिलनाडु, तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) ने अगले माह अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। साथ ही पार्टी प्रमुख के.पलानीस्वामी को सेलम जिले के एडप्पाडी निर्वाचन क्षेत्र से पुन: उम्मीदवार बनाया। अन्नाद्रमुक राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। बता दें कि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं। 

AIADMK ने अपनी पहली लिस्ट में के. पी. मुनुसामी, डिंडीगुल सी. श्रीनिवासन और नाथम आर. विश्वनाथन समेत शीर्ष नेताओं को बरकरार रखा और उसने पश्चिमी क्षेत्र के प्रमुख नेताओं एस. पी. वेलुमणि एवं पी. थंगामणि को क्रमश: थोंडामुथुर और कुमारापलायम से उम्मीदवार बनाया।

27 सीटों पर भाजपा लड़ेगी चुनाव

बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए हाल में ही AIADMK के महासचिव और पूर्व सीएम के पलानीसामी और बीजेपी के सीनियर नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया गया। इस समझौते के मुताबिक राज्य में 23 अप्रैल को विधानसभा की कुल 234 सीटों पर होनेवाले चुनाव के लिए AIADMK ने बीजेपी को 27 सीटों दी है जबकि पीएमके 18 सीटों पर चुनाव लड़ेगी वहीं AMMK को 11 सीटें मिली हैं। 

इस बैठक में एआईएडीएमके नेता के. पलानीस्वामी, केंद्रीय मंत्री और भाजपा तमिलनाडु चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल, राज्य भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंथ्रान, पीएमके अध्यक्ष अंबुमणि रामदास और एएमएमके महासचिव टीटीवी दिनाकरन अन्नाद्रमुक मुख्यालय में मौजूद थे।

‘हमारा गठबंधन चुनाव जीतने वाला है’

एनडीए के नेताओं ने यह विश्वास जताया है कि एनडीए राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगा। सीट बंटवारे के इस फॉर्मूले के साथ ही एआईएडीएमके ने अपने प्रमुख सहयोगियों को साधने की कोशिश की है ताकि सत्तारूढ़ गठबंधन को कड़ी टक्कर दी जा सके।BJP नेता तमिलिसाई सौंदरराजन ने कहा, “हम बहुत खुश हैं। हमने एक बहुत मज़बूत गठबंधन बनाया है। हमारा गठबंधन चुनाव जीतने वाला है।” (भाषा) 

यह भी पढ़ेरानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर हुआ लॉन्च

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button