टीसीयू प्रतिनिधिमंडल ने किया हैदराबाद विवि का दौरा
हैदराबाद, अमेरिका के टेक्सास क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी (टीसीयू) के प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद विश्वविद्यालय का दौरा किया। इसका उद्देश्य शैक्षणिक सहयोग की संभावनाओं को तलाशना तथा पारस्परिक हित के क्षेत्रों की पहचान करना था। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दोनों विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संयुक्त पीएचडी प्रदान करने के अलावा छात्र विनिमय कार्यक्रम सहित संस्थानों के उन संकाय सदस्यों की पहचान की जाएगी, जिनकी रुचियां समान हों ताकि सहयोग के संभावित अवसरों का पता लगाया जा सके।
अवसर पर टीसीयू प्रतिनिधि मंडल ने हैदराबाद विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों की भी जानकारी ली। बैठक में टीसीयू ग्लोबल की निदेशक डॉ. ऐनलीज़ बुश, नामांकन प्रबंधन के वाइस प्रोवोस्ट हीथ आइंस्टीन, अंतरराष्ट्रीय शिक्षा सलाहकार डॉ. कैथरीन विनी, केएएन इंटरनेशनल एजुकेशन के सीईओ ख्वाजा उमम, गेटवे इंटरनेशनल ग्रुप की सलाहकार डॉ. दिया दत्त, केएएन इंटरनेशनल एजुकेशन के आर्यन खान उपस्थित थे। हैदराबाद विश्वविद्यालय टीम का नेतृत्व कुलपति प्रो. बीजे राव ने किया।
यह भी पढ़ें… एनआरआईयूएमएसडी हैदराबाद ने मनाया स्थापना दिवस
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



