तेलंगाना जेनको : हड़ताली कारीगरों को नहीं मिलेंगे चिकित्सा लाभ

हैदराबाद, तेलंगाना जेनको ने बताया कि तेलंगाना विद्युत कारीगर कर्मचारी संयुक्त कार्रवाई समिति द्वारा घोषित अनिश्चितकालीन हड़ताल में भाग लेने वाले कारीगरों को चिकित्सा लाभ नहीं मिलेंगे।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि गया कि तेलंगाना विद्युत कारीगर कर्मचारी संयुक्त कार्रवाई समिति ने हड़ताल न करने का परामर्श जारी किए जाने के बावजूद 8 अप्रैल से हड़ताल शुरू कर दी है। अतः प्रबंधन ने हड़ताल पर बैठे कारीगरों और उनके आश्रितों को सभी चिकित्सा सुविधाएँ, मेडिकल क्रेडिट कार्ड जारी करना और बिलों का पुनर्भुगतान, बंद करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें… तेलंगाना में सख्त ट्रैफिक नियम, बढ़ेगा जुर्माना

विभाग ने मुख्यालय के सभी स्टेशन प्रमुखों और कार्य प्रमुखों से अनुरोध किया कि वह क्रेडिट कार्ड और चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल केवल उन कारीगरों के लिए भेजें, जो हड़ताल पर नहीं हैं। संबंधित स्टेशन प्रमुखों/कार्य प्रमुखों को यह प्रमाणित करना होगा कि हड़ताल पर न बैठे कारीगरों के लिए ही चिकित्सा क्रेडिट कार्ड/चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल भेजे जा रहे हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button