22 मार्च से रैतु भरोसा राशि जारी करेगी तेलंगाना सरकार

Ad

हैदराबाद, तेलंगाना सरकार ने आगामी 22 मार्च को रैतु भरोसा निधियों की पहली किस्त जारी करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सिद्दिपेट जिले के नर्मेट्टा से रैतु भरोसा निधि की पहली किस्त जारी करेंगे। रेवंत रेड्डी ने रविरार को उप-मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का, कृषि मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव और अधिकारियों के साथ रैतु भरोसा निधियों को जारी करने के संबंध में चर्चा की।

ज्ञातव्य है कि राज्य के किसान लंबे समय से रैतु भरोसा सहायता राशि जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इसके मद्देनजर सीएम ने मंत्रियों के साथ बैठक की। सीएमओ ने बताया कि पहली किस्त के रूप में एक एकड़ वाले कुल 70 लाख किसानों के खातों में रैतु भरोसा के तहत 3,590 करोड़ जमा किए जाएंगे। इसके 20 दिनों के बाद दूसरी किस्त के रूप में किसानों के खातों में 2,650 करोड़ जमा किए जाएंगे। रैतु भरोसा निधियों की तीसरी व आखिरी किश्त अप्रैल मासांत तक जारी की जाएगी। इन तीन किस्तों को मिलाकर किसानों के खातों में लगभग 9 हजार करोड़ रूपये की धनराशि जमा की जाएगी।

यह भी पढ़ें… कोंडागट्टू हनुमान मंदिर का होगा तितिदे जैसा विकास : बंडी संजय

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button