तेलंगाना विधान परिषद में उठा मच्छरों और डेंगू का मुद्दा

Ad

हैदराबाद, एमएलसी एम.एस. प्रभाकर ने सरकार से माँग की है कि हैदराबाद में डेंगू के मामलों को नियंत्रित करने के लिए विशेष मच्छर उन्मूलन अभियान चलाया जाए।

तेलंगाना विधान परिषद में शून्य काल में हैदराबाद व राज्य के अन्य क्षेत्रों में मच्छरों की समस्या का मुद्दा उठाते हुए एम.एस. प्रभाकर ने कहा कि जनवरी से अब तक 1800 से अधिक डेंगू के मामले दर्ज किये गये हैं। पिछले वर्ष दो हज़ार से अधिक तथा वर्ष 2022 में 8,972 मामले दर्ज किये गये थे।

यह भी पढ़ें… राज्यपाल का अभिभाषण तेलंगाना के विकास का स्पष्ट रोडमैप : रेवंत रेड्डी

हर साल चार से 5 लोगों की मौत डेंगू के कारण होती। प्रभाकर ने कहा कि राज्य के चालीस प्रतिशत मामले हैदराबाद में सामने आते हैं। नगर के कई इलाकों में मच्छरों की समस्या है। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि मच्छर उन्मूलन के लिए हैदराबाद में विशेष अभियान चलाया जाए, ताकि इस समस्या को नियंत्रित किया जा सके।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button