तेलंगाना पेपर मर्चेंट्स असोसिएशन : टीएनपीएल यूनिट-2 मिल विजिट कार्यक्रम
हैदराबाद, तेलंगाना पेपर मर्चेंट्स असोसिएशन के सदस्यों द्वारा शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत मंडपमपट्टी (तमिलनाडु) स्थित टीएनपीएल यूनिट-2 का दौरा किया गया। संस्था के महामंत्री आशीष जैन भंसाली ने बताया कि यह मिल विजिट सभी सदस्यों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रही।
कार्यक्रम की शुरुआत टीएनपीएल यूनिट-2 के मुख्य महाप्रबंधक भानु प्रसाद द्वारा सभी अतिथियों के स्वागत से हुई। उन्होंने मिल की ओर से सभी प्रतिनिधियों का अभिनंदन करते हुए टीएनपीएल के कार्यों, उत्पादन क्षमता तथा संचालन व्यवस्था के बारे में विस्तृत प्रस्तुति दी। इसके पश्चात मिल के अधिकारियों द्वारा कागज की सम्पूर्ण उत्पादन प्रक्रिया, पेपर स्टोरेज प्रणाली तथा मिल द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
यह भी पढ़ें… भारतीय मृदा एवं भू-उपयोग सर्वेक्षण ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
टीपीएमए की गतिविधियों और उद्देश्यों पर प्रकाश
तेलंगाना पेपर मर्चेंट्स असोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक विजयवर्गीय ने संस्था की गतिविधियों, उद्देश्यों तथा व्यापारिक सहयोग को बढ़ाने के प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और टीएनपीएल प्रबंधन द्वारा किए गए उत्कृष्ट आतिथ्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। संस्था के महामंत्री आशीष जैन भंसाली ने टीपीएमए की कार्यप्रणाली एवं गतिविधियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान अभिनंदन समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें टीपीएमए के पदाधिकारियों, संयोजकों, सह-संयोजकों, सलाहकार एवं पूर्व अध्यक्षों द्वारा टीएनपीएल के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। इसके पश्चात सभी सदस्यों को मिल का विस्तृत भ्रमण कराया गया, जिसमें लकड़ी से कागज बनने तक की सम्पूर्ण उत्पादन प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से प्रदर्शित किया गया।
अवसर पर कोषाध्यक्ष विकास शा, सह मंत्री श्रीनाथ असावा, सह कोषाध्यक्ष तेजू गुडुरू,संयोजक राजीव बल्दवा, सह संयोजक दिनेश राठी, आकाश तापड़िया, सलाहकार रवि राठी, पूर्व अध्यक्ष विष्णुकांत राठी, किशन सिंह, संदीप, कार्यकारिणी सदस्य अभय जैन, अभिषेक तापड़िया, विक्की जैन, राकेश बांगड़ एवं अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



