हैदराबाद, सरकार ने तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2.1 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से खज़ाने पर हर महीना 2.82 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पडेगा।
परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने शुक्रवार को घोषणा की कि चालू कैलेंडर वर्ष से आरटीसी कर्मचारियों के डीए (महंगाई भत्ता) में 2.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा रही है। पहले डीए 50.7 प्रतिशत था, जिसे अब बढ़ाकर 52.8 प्रतिशत कर दिया गया है। यह बढ़ा हुआ डीए 1 जनवरी 2026 से लागू होगा। पिछले तीन महीनों का बकाया सरकार सप्लीमेंट्री बिलों के माध्यम से हर महीने भुगतान करेगी। इस बढ़ोतरी से आरटीसी पर हर महीने 2.82 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। इससे पहले जुलाई 2025 में भी राज्य सरकार ने 2.1 प्रतिशत डीए बढ़ाया था, जिससे यह 48.6 प्रतिशत से बढ़कर 50.7 प्रतिशत हुआ था।
मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने कहा कि मई 2024 में वेतन संशोधन लागू होने के बाद कर्मचारियों को कोई डीए बकाया नहीं है। डीए बढ़ोतरी के अवसर पर मंत्री पोन्नम प्रभाकर और आरटीसी के प्रबंध निदेशक वाई. नागिरेड्डी ने कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ अधिकारियों ने मंत्री को धन्यवाद दिया।
नए भर्ती और नए बसों की खरीद जैसे कई कार्यक्रम चलाए जा रहे है
मंत्री ने निर्देश दिये हैं कि आरटीसी में लंबित कार्यों और विकास कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए विभिन्न क्षेत्रों के आरएम के साथ बैठक की और अधिकारियों को लंबित कार्यों को तेज करने किये जाएं। निगम के संरक्षण, कर्मचारियों के कल्याण और यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सरकार आवश्यक कदम उठा रही है। कर्मचारियों के कल्याण के तहत स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, अस्पतालों का अपग्रेडेशन, करुणा नियुक्तियां, लंबे समय से हटाए गए कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति, नए भर्ती और नए बसों की खरीद जैसे कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
मंत्री ने कहा कि यह बढ़ोतरी तेलंगाना के सभी आरटीसी कर्मचारियों को लाभ पहुंचाएगी। आरटीसी को राज्य की लाइफ लाइन बताते हुए उन्होंने ने इसे और मजबूत बनाने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
नागिरेड्डी ने अवसर पर कहा कि लंबे समय से प्रतीक्षित डीए की घोषणा से कर्मचारियों में खुशी है और कर्मचारियों का कल्याण ही उनका मुख्य उद्देश्य है। इस कार्यक्रम में ईडी सी.एच. वेंकन्ना, खुसरो शाह खान, राजशेखर, साल्मन, विजयपुष्पा, श्रीधर, उषा देवी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
