शत प्रतिशत कर्ज माफी को लेकर हरीश ने मुख्यमंत्री को दी इस्तीफे की चुनौती
हैदराबाद, भारास विधायक दल के उप नेता टी. हरीश राव ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को चुनौती देते हुए कहा कि वनपर्ती जिले में जिस गाँव में कहेंगे आने तैयार हैं। ऋण माफी यदि शत प्रतिशत कर दी गई है साबित कर देंगे, तो पद से इस्तीफा दे देंगे। वरना मुख्यमंत्री पद से त्याग-पत्र दें।
हरीश राव ने वनपर्ती जिले के एदुला मंडल में गोल्लापल्ली चिर्कापल्ली रिजर्वायर का विरोध कर रहे किसानों के अनशन का समर्थन जताते हुए पीड़ित किसानों के साथ बीआरएस के खडे रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने अनशन कर रहे किसानों को नींबू पानी पिलाकर हड़ताल समाप्त करवाई। तत्पश्चात आयोजित सभा को संबोधित करते हुए हरीश राव ने कहा कि इस बार बीआरएस का सत्ता में आना तय है।
यह भी पढ़ें… हरीश राव ने उत्तम कुमार रेड्डी को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का यही हाल रहा, तो कांग्रेस के पास विपक्ष का ओहदा तक नहीं रहेगा, सिंगल डिजिट तक सीमित होकर रह जाएगी। उन्होंने कहा कि पालमुरू जिले को पूर्व बीआरएस सरकार ने अद्भुत प्रगति पथ पर दौड़ाया था, वहीं पालमुरू रंगा रेड्डी सिंचाई परियोजना का बड़ा भाग निर्माण कर दिया गया, परंतु शेष कार्य कांग्रेस सरकार पूरा नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहे मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने 100 दिनों में 6 गारंटियाँ पूरी करने का वादा किया था। सत्ता में आए ढाई साल हो चुके हैं, लेकिन अब तक इन पर अमल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि रैतु बंधु योजना की राशि दिए जाने का दावा ठोक रही सरकार ने इसकी राशि केवल 1 बार ही दी है। चार बार की राशि उड़ा दी गई।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



