तेलंगाना: एसएससी परीक्षा आरंभ, 99.6 छात्र उपस्थित

Ad

हैदराबाद, तेलंगाना राज्य माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित एसएससी पब्लिक परीक्षा-2026 आज आरंभ हुई। 16 अप्रैल तक चलने वाली परीक्षाओं के लिए राज्यभर में 2,676 केंद्र स्थापित किए गए हैं। जारी रिपोर्ट के अनुसार, एसएससी पब्लिक परीक्षा के अंतर्गत आज पहले दिन प्रथम भाषा के प्रश्न-पत्र का आयोजन किया गया।

इस परीक्षा के लिए पंजीकृत (रेगुलर) छात्रों की संख्या 5,17,197 थी। इनमें से 5,15,374 छात्र उपस्थित रहे। शेष 1,823 छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं प्राइवेट पंजीकृत छात्रों की संख्या 786 थी। इनमें से 626 छात्रों ने परीक्षा दी, शेष 160 अनुपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : मेघालय : हिंसा के कारण पश्चिम गारो पर्वतीय में 12वीं बोर्ड की दो परीक्षाएं रद्द

आज की परीक्षा के दौरान मालप्रैक्टिस का कोई मामला सामने नहीं आया। सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण तथा बिना किसी अप्रिय घटना के सम्पन्न हुई। बोर्ड द्वारा परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पूर्व उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। छात्रों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम (040-23230942) भी स्थापित किया गया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button