तेलंगाना में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारी स्थानांतरित

हैदराबाद, तेलंगाना सरकार ने बड़े पैमाने पर 32 आईपीएस अधिकारियों को स्थानांतरित कर विभिन्न पदों पर नियुक्त किया। इस संबंध में राज्य सरकार के मुख्य सचिव के. रामकृष्णा ने आदेश जारी किए। जारी किए गए सरकारी आदेश के तहत मल्टी जोन-2 के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक देवेन्द्र सिंह चौहान को स्थानांतरित कर उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (पर्सनल) के पद पर नियुक्त किया गया। इसके साथ ही उन्हें मल्टी जोन-2 का पूर्ण प्रभार भी सौंपा गया। मलकाजगिरी जोन राचकोंडा की पुलिस उपायुक्त पी.वी. पद्मजा को स्थानांतरित कर उन्हें तेलंगाना एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो के अधीक्षक पद पर नियुक्त किया गया।

दक्षिण जोन पुलिस उपायुक्त स्नेहा मेहरा को स्थानांतरित कर उन्हें विकाराबाद ज़िला पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया। इसके अलावा पद के लिए प्रतीक्षारत आईपीएस अधिकारी एस. श्रीनिवास को टीजी ट्रांस्को के पुलिस अधीक्षक, डी. सुनीता को वनपर्ती ज़िला पुलिस अधीक्षक और के. गुणशेखर को पुलिस उपायुक्त (अपराध) राचकोंडा के पद पर नियुक्त किया गया। कमांड कंट्रोल सेंटर की प्रभारी व संयुक्त नगर पुलिस आयुक्त जे. परिमला हना नूतन जैकोब को स्थानांतरित कर सीआईडी विभाग के पुलिस उप-महानिरीक्षक के पद पर भेजा गया।

महिला सुरक्षा विंग के पुलिस अधीक्षक डॉ. चेतना मैलाबत्तुला को स्थानांतरित कर तेलंगाना पुलिस अकादमी के उप-निदेशक पद पर भेजा गया। विकाराबाद के पुलिस अधीक्षक के. नारायण रेड्डी को माहेश्वरम जोन पुलिस उपायुक्त पद पर स्थानांतरित किया गया। सीआईडी विभाग के पुलिस अधीक्षक डॉ. पाटिल संग्राम सिंह गणपत राव को नागरकर्नूल ज़िला पुलिस अधीक्षक पद पर स्थानांतरित किया गया।

तेलंगाना एंटी नारकोटिक्स और टास्क फोर्स के पदों में बदलाव

जयशंकर भूपालपल्ली के पुलिस अधीक्षक खरे किरण प्रभाकर को स्थानांतरित कर दक्षिण जोन हैदराबाद के पुलिस उपायुक्त पद पर नियुक्त किया गया। तेलंगाना एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक चंदूरी रूपेश को पुलिस उपायुक्त, एसएमएण्डआईटी हैदराबाद के पद पर स्थानांतरित किया गया। मुलुगू ज़िला पुलिस अधीक्षक डॉ. पी. सबरीश को स्थानांतरित कर महबूबाबाद पुलिस अधीक्षक के पद पर भेजा गया। तेलंगाना स्पेशल पुलिस सेकंड बटालियन के कमांडेंट नितिका पंत को कोमरमभीम आसिफाबाद ज़िला पुलिस अधीक्षक पद पर स्थानांतरित किया गया।

वनपर्ती ज़िला पुलिस अधीक्षक आर. गिरिधर को तेलंगाना एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो के अधीक्षक पद पर स्थानांतरित किया गया। नागरकर्नूल ज़िला पुलिस अधीक्षक गायकवाड़ वैभव रघुनाथ को स्थानांतरित कर टास्क फोर्स पुलिस उपायुक्त हैदराबाद के पद पर नियुक्त किया गया। महबूबाबाद के ज़िला पुलिस अधीक्षक केकन सुधारी रामनाथ को स्थानांतरितकर मुलुगू ज़िला पुलिस अधीक्षक पद पर नियुक्त किया गया।

राज्यपाल के एडीसी सिरीशेट्टी संकीर्त को स्थानांतरित कर जयशंकर भूपालपल्ली ज़िला पुलिस अधीक्षक पद पर नियुक्त किया गया। कोमरमभीम आसिफाबाद के ज़िला पुलिस अधीक्षक पाटिल कांतिलाल सुभाष को राज्यपाल के एडीसी के पद पर नियुक्त किया गया। सीआईडी के पुलिस अधीक्षक बी. रामरेड्डी को पेद्दापल्ली रामागुंडम के पुलिस उपायुक्त पद स्थानांतरित किया गया। इंटेलीजेन्स पुलिस विभाग के सी.एच. श्रीधर को स्थानांतरित कर मलकाजगिरी ज़ोन राचकोंडा के पुलिस उपायुक्त पद पर भेजा गया।

भैंसा, उटनूर और भोनगीर के एसडीपीओ को नई पोस्टिंग मिली

भैंसा निर्मल के एसडीपीओ अविनाश कुमार को स्थानांतरित कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) भद्राद्रि कोत्तागुड़ेम भेजा गया। उटनूर आदिलाबाद के एसडीपीओ काजल को स्थानांतरित कर उसी ज़िले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया। भोनगीर राचकोंडा के एसडीपीओ कनकाला राहुल रेड्डी को स्थानांतरित कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जग्तियाल भेजा गया।

एटूरू नागारम मुलुगू के एसडीपीओ शिवम उपाध्याय को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) मुलुगू मुख्यालय के पद पर स्थानांतरित किया गया। वेमुलवाड़ा राजन्ना सिरसिल्ला ज़िला के एसडीपीओ शेषाद्रिनी सुरुकोंटी को स्थानांतरित कर जग्तियाल का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया। निर्मल के एएसपी राजेश मीना को भैंसा के एसडीपीओ पद पर स्थानांतरित किया गया।

देवरकोंडा नलगोंडा के एएसपी पी. मोनिका को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदिलाबाद स्थानांतरित किया गया। ग्रे हाउंड्स के एएसपी मनान भट्ट को एसडीपीओ एटूरू नागारम स्थानांतरित किया गया। ग्रेहाउंड के एएसपी पतिपाका साई किरण को एएसपी निर्मल स्थानांतरित किया गया। एएसपी ग्रेहाउंड्स ऋत्विक साई कोट्टे को स्थानांतरित कर एएसपी वेमुलवाड़ा राजन्ना सिरसिल्ला के पद पर भेजा गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button