टेम्पेस्ट एडवर्टाइजिंग नेजीते तीन पुरस्कार

हैदराबाद, एड क्लब, बेंगलुरू द्वारा बेंगलुरू के द रिट्ज़ कार्लटन में आयोजित बिग बैंग25 पुरस्कार समारोह में टेम्पेस्ट एडवर्टाइजिंग ने विभिन्न श्रेणियों में तीन पुरस्कार जीते। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बिग बैंग अवॉर्ड्स नाइट एजेंसियों, मार्केटर्स, प्लेटफॉर्म्स, क्रिएटर्स, टेक्नोलॉजिस्ट्स, फाउंडर्स, स्टूडेंट्स और इंडस्ट्री लीडर्स को एक ही छत के नीचे लाता है। भारत की जानी-मानी क्रिएटिव एजेंसियों में से एक टेम्पेस्ट एडर्वटाइजिंग ने बिग बैंग अवॉर्ड्स-2025 में तीन अवॉर्ड जीते।

टेम्पेस्ट एडर्वटाइजिंग को सिंजेंटा इंडिया की ब्रांड फिल्म- हर किसान का समाधान के लिए ब्रॉन्ज़, सिंजेंटा एनके के 25 साल के कैंपेन-25 साल से सफल, एनके फसल के लिए सिल्वर और डेव एंड बस्टर के मुंबई लांच कैंपेन के लिए सिल्वर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें… टीजीबीआईई सचिव ने की इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षा तैयारियों की समीक्षा

टेम्पेस्ट एडर्वटाइजिंग की स्थापना तुराब लकड़ावाला द्वारा की गयी, जिसे इनसाइट-लेड कम्युनिकेशन में 27 से अधिक वर्षों का अनुभव प्राप्त है। इसका दर्शन- हमारा अनुभव विकास प्रदान करता है पर आधारित है। टेम्पेस्ट एडर्वटाइजिंग के पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरू और मुंबई में कार्यालयों है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button