टीजी-सेट के नतीजे जारी, स्कोर कार्ड डाउनलोड शुरू

Ad

हैदराबाद, उस्मानिया विश्वविद्यालय द्वारा सहायक प्रोफेसर तथा लेक्चरर पदों की अर्हता हेतु आयोजित टीजी-सेट 2025 (तेलंगाना राज्य पात्रता परीक्षा) के नतीजे जारी किए गए।

सेट सदस्य सचिव प्रो. बी. श्रीनिवास द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उस्मानिया विश्वविद्यालय द्वारा 29 विषयों के लिए टीजी-सेट 2025 परीक्षा का आयोजन गत 22 से 24 दिसंबर तक किया गया। परीक्षा के नतीजे जारी किए गए। उम्मीद्वार अपने हॉलटिकट तथा जन्मतिथि द्वारा www.telanganaset.org से स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रमाण-पत्रों के सत्यापन संबंधित जानकारी शीघ्र जारी की जाएगी। जानकारी देते हुए बताया गया कि अत्तूबर 2026 में आयोजित होने वाले टीजी-सेट लिए अधिसूचना मई में जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें… कविता की पार्टी के पंजीकरण आवेदन पर अदालत का चुनाव आयोग को निर्देश

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button