इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षा हेतु टीजीबीआईई ने जारी किए हॉल टिकट

हैदराबाद, तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन द्वारा 25 फरवरी से संचालित होने वाली इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षा (आईपीई 2026) हेतु हॉल टिकट जारी कर दिए गए हैं। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार तेलंगाना बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन द्वारा प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों के हॉल टिकट संबंधित कॉलेजों के लॉगिन लिंक पर ऑनलाइन उपलब्ध कराए गए हैं।

छात्रों को निर्देश देते हुए कहा गया कि हॉल टिकट अपने शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों से प्राप्त करें। किसी प्रकार की विसंगति होने पर आवश्यक सुधार हेतु प्राचार्यों से संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त छात्रों की सुविधा के लिए टीजीबीआईई सभी पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए एसएमएस लिंक भी भेजेगा। जानकारी देते हुए बताया गया कि राज्य में होने वाली आईपीई 2026 परीक्षा में लगभग 9.9 छात्र भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें… पुलिस महानिदेशक ने किया राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ

हॉल टिकटों में एक क्यूआर कोड दिया गया है, ताकि छात्र आसानी से परीक्षा केंद्र का पता लगा सकें। उल्लेखनीय है कि इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षाएँ 25 फरवरी से 17 मार्च तक तथा इंटर द्वितीय वर्ष की परीक्षाएँ 26 फरवरी से 18 मार्च तक होंगी। सभी लिखित परीक्षाओं का सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button