टीजीपीसीबी ने किया एकल उपयोग प्लास्टिक से बचने का आह्वान

Ad

हैदराबाद, तेलंगाना प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (टीजीपीसीबी) के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा आज महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, बंड्लागुड़ा में एकल उपयोग प्लास्टिक पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अवसर पर सभी से एकल उपयोग प्लास्टिक को ना कहने का आह्वान किया गया। यह कार्यक्रम तेलंगाना सरकार के 99 दिवसीय प्रजा पालना-प्रगति प्रणालिका का एक हिस्सा था।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्लास्टिक की आदत छोड़ें, एकल उपयोग प्लास्टिक को ना कहें शीर्षक से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में भारतीय प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन बोर्ड के पर्यावरण अभियंता पी. सुरेश बाबू ने वैश्विक प्लास्टिक अपशिष्ट के चिंताजनक आंकड़े प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि एकल उपयोग प्लास्टिक को ना कहना पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए सबसे जरूरी कदम है।

यह भी पढ़ें… भाजपा ने कार्यकर्ताओं पर हमलों को लेकर डीजीपी से की हस्तक्षेप की माँग

एकल उपयोग प्लास्टिक प्रतिबंध के नियम समझाए

सुरेश बाबू ने इस संदर्भ में भारत की नीतिगत कार्यवाहियों पर प्रकाश डाला, जिनमें प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016, एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध तथा विस्तारित उत्पादक उत्तरदायित्व जैसे विषय शामिल रहे। पी. सुरेश बाबू ने एकल-उपयोग प्लास्टिक की विशेषताओं और 1 जुलाई, 2022 से प्रभावी इसके उपयोग पर प्रतिबंध से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।

महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की कोषाध्यक्ष एस. अग्निहोत्री ने ठोस प्लास्टिक उत्पाद प्रतिबंध के प्रभावी कार्यान्वयन पर जोर दिया। सचिव एस. सुरेंद्र रेड्डी ने एकल उपयोग प्लास्टिक को लेकर छात्रों को बदलाव के दूत के रूप में जागरूक करने का आह्वान किया।

लगभग 200 छात्रों ने कार्यक्रम में भाग लेते हुए एकल उपयोग प्लास्टिक के प्रयोग से बचने का संकल्प लिया। साथ ही पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं को अपनाने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम का समापन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ हुआ। कार्यक्रम का समन्वय महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के एनएसएस समन्वयक वीरेंद्र पाटिल द्वारा किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button