टीजीएसआरटीसी ने परिवार नियोजन पर मिलने वाला वेतन इंक्रीमेंट खत्म किया

Ad

हैदराबाद, तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) ने महत्वपूर्ण नीति में बदलाव करते हुए परिवार नियोजन प्रक्रिया अपनाने वाले कर्मचारियों को मिलने वाला प्रोत्साहन इंक्रीमेंट समाप्त कर दिया है।

निगम द्वारा आधिकारिक सर्कुलर जारी कर इस संबंध में जानकारी दी गई। इसके साथ ही टीजीएसआरटीसी ने अपनी नीति को राज्य सरकार के पुराने दिशा-निर्देशों के अनुरूप कर दिया है, जिसमें ऐसे आर्थिक लाभ पहले ही समाप्त किए जा चुके थे। यह योजना वर्ष 2000 के शुरुआती दौर में शुरू की गई थी, जिसके तहत दो या उससे कम बच्चों के बाद नसबंदी करवाने वाले कर्मचारियों को अतिरिक्त वेतन वृद्धि दी जाती थी।

यह भी पढ़ें… भाजपा ने कार्यकर्ताओं पर हमलों को लेकर डीजीपी से की हस्तक्षेप की माँग

नए आदेशों के अनुसार, 17 मार्च 2026 के बाद परिवार नियोजन प्रक्रिया अपनाने वाले कर्मचारियों को यह लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि, कर्मचारियों को इस प्रक्रिया के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश (स्पेशल कैजुअल लीव) की सुविधा जारी रहेगी। निगम ने सभी यूनिट स्तर के अधिकारियों को इस आदेश का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button