ठाणे : लावारिस टेंपो से 6.6 लाख का गुटखा जब्त
ठाणे, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने गुटखा और तंबाकू उत्पादों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। मिरा भाईंदर वसई विरार पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद नवघर थाना क्षेत्र में एक लावारिस टेंपो से 6.6 लाख रुपये मूल्य के प्रतिबंधित तंबाकू और गुटखा उत्पाद जब्त किए गए। इस कार्रवाई से जिले में तंबाकू तस्करी पर कड़ी नज़र रखने का संदेश मिलता है।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक लावारिस टेंपो से 6.6 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू उत्पाद जब्त किए गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक गुप्त सूचना के आधार पर, मिरा भाईंदर वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस की एक टीम को 31 मार्च को नवघर पुलिस थाना क्षेत्र में एक टेंपो सड़क किनारे लावारिस हालत में मिला।
यह भी पढ़े : ठाणे हादसा : परिवार को 44 लाख मुआवजा मिला
उसने बताया कि वाहन से 6.6 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला और तंबाकू उत्पाद जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत अज्ञात चालक और टेंपो के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



