Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

ईरोड में धूमधाम से मनाया जा रहा है वार्षिक ‘कुंडम’ उत्सव

ईरोड (तमिलनाडु), ईरोड जिले के बन्नारी में मंगलवार को वार्षिक ‘कुंडम’ (अग्नि-परीक्षा) उत्सव धार्मिक रीति रिवाज के साथ मनाया जा रहा है। यह लोकप्रिय उत्सव सत्यमंगलम से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित बन्नारीअम्मन मंदिर में तड़के तीन बजे शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किया गया।

तमिलनाडु और कर्नाटक (विशेषकर मैसूर, कोल्लेगाल और चामराजनगर) से आए हजारों श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया। कई श्रद्धालु ‘कुंडम’ (अग्नि-पथ) पर चले, जिनमें कुछ किसान अपने मवेशियों के साथ शामिल हुए, जबकि कुछ महिलाएं अपने बच्चों को गोद में लेकर आग पर चलीं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आयोजन स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। (भाषा)

यह भी पढ़ेऑपरेशन सिंदूर में पुलिस और सुरक्षा बलों का साझा ऑपरेशन: बीएसएफ

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button