विधानसभा का बजट सत्र मार्च के तीसरे हफ्ते में शुरू हो सकता है

नयी दिल्ली, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि सदन का बजट सत्र मार्च के तीसरे हफ्ते में शुरू हो सकता है। उन्होंने कहा कि फिलहाल बजट सत्र की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन सदन की बैठक मार्च के तीसरे हफ्ते में शुरू होने की संभावना है।

विधानसभा में एक साल का राजनीतिक नेतृत्व

गुप्ता ने सोमवार को उनके निजी ईमेल आईडी पर संदेश भेजकर विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने को अजीब घटना बताया और कहा कि विधानसभा सचिव ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त को विधानसभा और उनकी सुरक्षा बढ़ाने को कहा है। उन्होंने यह भी बताया कि सदन में बेअदबी की घटना को लेकर 27 फरवरी को पंजाब के अधिकारियों को विशेषाधिकार समिति ने तलब किया है और पुलिस प्रमुख से उस दिन भी सुरक्षा बढ़ाने को कहा है।

विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल का एक साल पूरा होने के मौके पर उन्होंने यहां पत्रकारों से यह भी कहा कि विधानसभा में एक साल का राजनीतिक नेतृत्व पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी इस पाठ्यक्रम की रूपरेखा पर काम किया जा रहा है। (भाषा)

यह भी पढ़े2034 तक मुख्यमंत्री बना रहूँगा : रेवंत रेड्डी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button