बस सड़क किनारे बने मकान से टकरायी, चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल

लखनऊ, लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक बस के सड़क किनारे बने एक मकान से टकरा जाने से बस चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि उसमें सवार यात्रियों को मामूली चोटें आयी हैं। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के तहत फूलवरिया मोड़ पर एक बस दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मालूम चला कि वाहन (स्लीपर बस) वाराणसी से प्रयागराज होते हुए जयपुर जा रही थी। फूलवरिया मोड़ के पास पहुंचने पर ज्योति नगर की ओर से अचानक एक ट्रक आ जाने पर बस अनियंत्रित होकर इस्लाम मोहम्मद नामक व्यक्ति के मकान से टकरा गई।

यह भी पढ़े : आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं

पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में मकान का द्वार एवं दीवार क्षतिग्रस्त हो गए। बस चालक विवेक चौहान (42) गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे मोहनलालगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। बस परिचालक हर्षदीप (25) भी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया है। बस में सवार लगभग 30-35 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। यात्रियों को अन्य साधनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button