एसएस जैन सोसाइटी की आम सभा में विद्यालय हस्तांतरण पर समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत

हैदराबाद, श्री एसएस जैन सोसाइटी द्वारा संचालित श्री भेरूलाल रांका एस एस जैन हाई स्कूल एवं एस एस जैन विद्यालय के हस्तांतरण पर गठित समिति की रिपोर्ट पर आम सभा सिकंदराबाद स्थित आमंत्रण होटल में संपन्न हुई। श्री एस एस जैन विद्यालय एवं श्री भेरूलाल रांका एस एस जैन हाई स्कूल के हस्तांतरण के लिए गठित समिति ने सभी ट्रस्टियों की विशेष आम बैठक में अपनी रिपोर्ट पेश की। ट्रस्ट के महामंत्री गौतमचंद ने सभा प्रारंभ करते हुए मंच पर अध्यक्ष पारसमल रांका, उपाध्यक्ष अशोक शेरमल बोहरा, उगमराज नाहर को मंचासीन करवाकर नवकार जाप से सभा प्रारंभ की। समिति सभा तथा आम सभा में अध्यक्ष पारसमल रांका ने सभी ट्रस्टियों का स्वागत किया।

महामंत्री ने सर्वप्रथम पिछली आम सभा की सम्पूर्ण जानकारी एवं मिनट्स पढ़ कर सुनाये, जिसे उपस्थित सभी ट्रस्टियों ने सर्वानुमति से पारित किया। महामंत्री ने ऑडिटर सुरेश द्वारा विधान के मुख्य उद्देश्यों में स्पष्ट रूप में हस्तांतरण की सुविधा हैं ऐसे कह कर हस्तांतरण करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के सुझाव की अनुमोदना की एवं प्राप्त राशि को पुन विधान अनुसार शिक्षा व समाज सेवा में उपयोग करने का सुझाव दिया।

तत्पश्चात 5 सदस्यों अध्यक्ष पारसमल रांका, उपाध्यक्ष अशोक शेरमल बोहरा, उगमराज नाहर, महामंत्री गौतमचंद गुगलिया एवं ट्रस्टी गौतमचंद मुणोत की उपसमिति द्वारा सर्वसम्मिति से लिए गए अंतिम निर्णय की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सायं वशिष्ठा एजुकेशनल सोसाइटी (चैतन्य ग्रुप) को 15 वर्षों के लिए लीज पर दिया जाये।

यह भी पढ़ें… जेसीआई हैदराबाद डेक्कन ने ‘सितारे डेक्कन के’ के साथ मनाया रेट्रो बॉलीवुड उत्सव

पूर्ण शाकाहार व जैन सिद्धांतों के पालन पर लीज का आश्वासन

महामंत्री गौतमचंद गुगलिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्ण शाकाहार, प्रतिदिन प्रार्थना में नवकार मंत्र आदि जैन सिद्धांतों का कड़ाई से पालन करने के पूर्ण आश्वासन पर ही लीज की जा रही है तथा ट्रस्ट सभा का आज का निर्णय ऐतिहासिक व दूरगामी होगा, अंत सभी पुन पुन सोच विचार कर जवाब दें। इस पर किशोर बोहरा, सज्जनराज गुगलिया, विजयराजजी सेठिया, सुशील बोहरा, राजेंद्र कटारिया आदि अनेक सदस्यों ने अपनी अपनी शंकाएं व सुझाव प्रस्तुत किये जिसका पूर्ण निराकरण महामंत्री व उपाध्यक्ष अशोक बोहरा ने किया।

सभी ट्रस्टियों ने सायं वशिष्ठा एजुकेशनल सोसाइटी को लीज करने तथा सभी लीगल दस्तावेज के लिये उन्हीं उपरोक्त पांच सदस्यों की उपसमिति को सभी कार्य सम्पन्न करने का अधिकार दिया। उपाध्यक्ष उगमराज नाहर के आभार के साथ सभा सम्पन्न हुई। सभा में अध्यक्ष पारसमल रांका, उपाध्यक्ष अशोक शेरमल बोहरा, उगमराज नाहर, महामंत्री गौतमचंद गुगलिया, ट्रस्टी सुरेशचंद चोरड़िया, गौतमचंद मुणोत, कल्पना जिनेंद्र रांका, दिलीप रांका, श्वेता सुतलीय, करुणा रांका, विनय कुमार नाहटा, महावीरचंद गांधी, अरुण सांखला, सुशील बोहरा, किशोर बोहरा, राजेंद्र बोहरा, तुषाण रांका, करण रांका, विजय डूंगरवाल, रामकुमार कोठारी, सज्जनराज गुगलिया, राजेंद्र कटारिया, गौतम संपतराज मुणोत, देवेंद्र गलाड़ा आदि उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button