इन स्टार ऐक्ट्रेस की बेटियां हुईं सुपर फ्लॉप

(बॉलीवुड में कई ऐक्ट्रेस ऐसी रहीं जिन्होंने अपनी खूबसूरती व शानदार ऐक्टिंग से इंडस्ट्री पर राज किया पर उनकी बेटियों को वैसी सफलता नहीं मिल पाईं।)
हिंदी फिल्मों में कई सुपरहिट फिल्में देने वाली अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में शानदार काम करके एक खास मुकाम बनाया है। वहीं ऐसा जरूरी नहीं है कि सुपरहिट फिल्में देने वाली ऐक्ट्रेस की बेटी भी सुपरहिट हो। कई सारी सुपरहिट फिल्में देने वाली अभिनेत्रियों की बेटियां बॉलीवुड में हो गई सुपर फ्लॉप, आइए आपको बताते हैं उनके नाम…
ईशा देओल

इस लिस्ट में पहला नाम ईशा देओल का है। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम करके अपना खास नाम बनाया था लेकिन उनकी बेटी ईशा देओल वो मुकाम हासिल नहीं कर पाई। उन्होंने धूम जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्म में काम भी किया पर सफलता से कोसों दूर ही रह गई।
रिया सेन

मुनमुन सेन ने कई सारी बंगाली, हिंदी फिल्मों में काम करके अपनी खास जगह बनाई है। वहीं उनकी बेटी रिया सेन ने कुछ फिल्मों में काम तो किया पर उनके कॅरियर को वह ऊंचाई नहीं मिली जैसी उनकी मां को मिली थी।
सोला अली खान

सोहा अली खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। जहां उनकी मां शर्मिला टैगोर ने कई हिट फिल्में की हैं और दर्शकों को उनकी फिल्में आज भी याद है वहीं सोहा कुछेक फिल्में करने के बाद गायब सी हो गई हैं। कभी-कभार एकाध फिल्मों में दिखने को शानदार कॅरियर तो नहीं कहा जा सकता ना।
तनीषा मुखर्जी

बॉलीवुड की बीते जमाने की खूबसूरत ऐक्ट्रेस तनुजा ने फिल्मों में अपनी शानदार ऐक्टिंग से खास पहचान बनाई हैं। वहीं उनकी बड़ी बेटी काजोल ने तो मां की तरह ही शानदार फिल्में की लेकिन उनकी छोटी बेटी तनीषा मुखर्जी ऐसा नहीं कर पाईं। कुछेक फ्लॉप फिल्में करने के बाद से वे फिल्मों से जैसे गायब ही हो गई।
ट्विंकल व रिंकी खन्ना

डिंपल कपाड़िया जानी-मानी अदाकारा हैं, जिन्होंने कई हिट फिल्में की और आज भी करती हैं। दर्शक उन्हें पर्दे पर आज भी देखना पसंद करते हैं लेकिन वहीं उनकी बेटियां ट्विंकल और रिंकी खन्ना उनकी तरह बॉलीवुड में खास मुकाम हासिल नहीं कर पाई।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



