सरकार ने कर्मचारियों के बकाया के तहत 745 करोड़ जारी किए

हैदराबाद, सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी देते हुए लंबित बकाया राशि के तहत शुक्रवार को 745 करोड़ रुपये जारी किए। उप-मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री भट्टी विक्रमार्का के निर्देश पर अधिकारियों ने यह राशि जारी की।

ज्ञातव्य है कि सरकार ने लंबित बकाया राशि को चरणबद्ध तरीके से जारी करने का वादा किया था। कर्मचारी संघों को दिए गए वादे के अनुसार जून से प्रति महीने कम से कम 700 करोड़ रुपये की राशि जारी की जाएगी। इसके अलावा सरकार ने ग्राम पंचायतों के लिए 389 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें… खम्मम भूदान भूमि पर से घरों को हटाए जाने पर भड़के केटीआर

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button