श्रीराम नवमी शोभायात्रा में मुख्य अतिथि होंगे राज्यपाल

हैदराबाद, भाग्यनगर श्रीराम नवमी उत्सव समिति द्वारा श्रीराम नवमी के अवसर पर आयोजित की जाने वाली शोभायात्रा में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

समिति के कोषाध्यक्ष श्रीराम व्यास ने बताया कि राज्यपाल सीतारामबाग स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना में भाग लेंगे। इसके पश्चात वे भव्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा को विधिवत रवाना करेंगे। शोभायात्रा सीतारामबाग से प्रारंभ होकर भोईगुड़ा कमान, मंगलहाट, धूलपेट, पुरानापुल, जुमेरात बाजार, रानी अवंती बाई चौक, चूड़ी बाजार, बेगम बाजार, सिद्दीअंबर बाजार, गौलीगुड़ा होती हुई आंध्रा बैंक चौराहे पर संपन्न होगी।

यह भी पढ़ें… दो गारंटियों को पूरा करने में लगेगा समय : रेवंत रेड्डी

लोकभवन में राज्यपाल से भेंट कर समिति अध्यक्ष डॉ. भगवंत राव, उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद एम. वैकुण्ठम, विहिप नेता पागुडाकुला बालास्वामी, कोषाध्यक्ष श्रीराम व्यास तथा सचिव महेंद्र व्यास ने निमंत्रण पत्र सौंपा। समिति के सदस्यों ने बताया कि राज्यपाल ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button