रिश्तों के खून से सने अपनों के हाथ, शराबी पति का गला घोंटा

हैदराबाद, पुराने शहर के भवानी नगर थाना परिधि में एक महिला ने शराबी पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसकी चुनरी से गला घोंट कर हत्या कर दी। भवानी नगर थाने के गुप्तचर पुलिस इंस्पेक्टर ई. नरसिम्हा ने बताया कि अकरम नगर, नशेमन नगर भवानी नगर निवासी बाबा मियाँ के पुत्र इशाक मियां उर्फ मोहम्मद इशाख (36) आटो चालक के रूप में कार्यरत था और उसे शराब पीने की लत थी।

रोज वह नशे में घर लौटकर अपनी पत्नी नूरजहां बेगम के साथ मारपीट कर उसे बुरी तरह से प्रताड़ित करता था। नूरजहां शराबी पति की प्रताड़ना से तंग आ चुकी थी। रोज की भांति मोहम्मद इशाक कल दोपहर के समय शराब के नशे में घर लौटा और नूरजहां के साथ झगड़ा कर उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान नूरजहाँ की बर्दाश्त की सीमा पार हो गयी और उसने विरोध करते हुए मोहम्मद इशाख की पिटाई कर दी।

यह भी पढ़ें… शिवलिंग के समक्ष गांजा लेकर रील बनाने वाले युवक अरेस्ट

आवेश में पत्नी ने चुनरी से पति का गला घोंटा

इशाक की पिटाई करने के बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने आवेश में आकर इशाक के गले में चुनरी लपेट कर उसका गला कस दिया। गला कसने के कारण इशाक वहीं बेहोश होकर गिर गया। नूरजहां ने इशाक को उठाकर पलंग पर सुला दिया। रात 9 बजे तक इशाक पलंग पर बेहोश पड़ा रहा। इस दौरान इशाक की बहन बानू बेगम उसके घर आई और उसने इशाक को जगाने का प्रयास किया और उसके न जागने पर उसने अपने भाई मोहम्मद रज्जाक को फोन कर उसे घर बुलाया।

रज्जाक के घर आने के बाद इशाक को उस्मानिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों न उसका परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। रज्जाक ने अपने भाई की मौत पर संदेह जताते हुए पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर संदेह के आधार पर नूरजहां को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तब नूरजहां ने इशाक का चुनरी से गला घोंट कर उसकी हत्या करने अपराध स्वीकार लिया। पुलिस नूरजहां के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज कर आगे की छानबीन कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button