श्रीराम कथा आयोजन के लिए यजमानों ने की सभा

हैदराबाद, श्री भागवत सेवा समिति के तत्वावधान में पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन श्री श्याम मंदिर, काचीगुड़ा में आगामी 24 मई से 1 जून तक किया जाएगा।

अवसर पर श्रीनिवास शर्मा (कोलकाता निवासी) भक्तों को कथा का रसपान कराएँगे। इस सदर्भ में कथा यजमानों की कार्यक्रम की रूप रेखा को लेकर सभा का आयोजन श्री श्याम मंदिर, काचीगुड़ा में किया गया, जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें… श्री राणी सती दादी मंदिर स्थापना दिवस समारोह प्रारंभ

समिति के संतोष चोखानी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में उक्ताशय की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि अवसर पर 9 दिन अखंड रामायण का पाठ आयोजित किया जाएगा। कथा का समय दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक रहेगा।सभा में प्रह्लादराय टिबड़ेवाला, संतोष चोखानी, महेंद्र सिग्नोड़िया, पुरुषोत्तम भगेरिया, परमानंद बंसल, वासुदेव पोद्दार, नरेंद्र गोयल, प्रमोद गोयंका, वेदप्रकाश अग्रवाल, प्रमोद तुलस्यान, सुनील दोचानिया, अमित अग्रवाल, पवन अजीतसरिया, नरेश अग्रवाल, नवीन सिग्नोड़िया, सुभाष कुमार भगेरिया, सुनील केड़िया ने विचार व्यक्त किए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button