जैन सोसाइटी बैठक में एस.एस. जैन स्कूल हस्तांतरण को मिली सहमति
हैदराबाद, श्री एस.एस. जैन सोसाइटी द्वारा संचालित श्री भेरूलाल रांका एस.एस. जैन हाई स्कूल एवं एस.एस. जैन विद्यालय के हस्तांतरण पर गठित समिति की बैठक एवं विशेष आमंत्रित ट्रस्ट की आम सभा सिकंदराबाद स्थित होटल आमंत्रण में संपन्न हुई।
1950 से पूर्व स्थापित श्री एस.एस. जैन विद्यालय एवं 1997 में स्थापित श्री भेरूलाल रांका एस.एस. जैन हाई स्कूल के हस्तांतरण के लिए गठित समिति की बैठक में ट्रस्ट के महामंत्री गौतमचंद ने अध्यक्ष पारसमल रांका, उपाध्यक्ष अशोक शेरमल बोहरा, उगमराज नाहर, सहमंत्री सुभाषचंद डूंगरवाल, कोषाध्यक्ष गौतमचंद श्रीश्रीमाल को मंचासीन करवाया। नवकार जाप से सभा प्रारंभ हुई। स्कूल के इतिहास की संक्षिप्त जानकारी देते हुए उन्होंने सभी संस्थापकों व समय-समय पर तन मन धन से की गई सेवाओं के लिए सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें… अग्रवाल समाज मलकपेट महिला शाखा में पूजा और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा
ट्रस्ट बैठक में स्कूल हस्तांतरण को सर्वसम्मति मंजूरी
पारसमल रांका ने ट्रस्टियों का स्वागत किया। ट्रस्ट सदस्यों ने सर्वसम्मति से हस्तांतरण की मंजूरी प्रदान की। महामंत्री ने बताया कि एस.एस. जैन विद्यालय यथावत जारी रहेगा। विशेष गठित समिति द्वारा हस्तांतरण के लिए प्राप्त आठ सुझावों को विस्तार से समझने के पश्चात तीन सुझावों को आगे और बातचीत करने के लिए 5 सदस्यों की उप समिति का गठन किया।
अशोक शेरमल बोहरा, उगमराज नाहर, गौतमचंद मुणोत, सुरेशचंद चोरड़िया, अशोक कुमार कोठारी, प्रवीण लुणावत, सुशील बोहरा, विजयराज डूंगरवाल व अन्य सदस्यों ने सुझाव व्यक्त किये। अंतत उपसमिति को ऑडिटर व वकील की राय लेकर संस्था व समाज हित का ध्यान रखते हुए आपसी समझौता करने को प्रस्ताव पारित किया गया। उपसमिति में अध्यक्ष पारसमल रांका, उपाध्यक्ष अशोक शेरमल बोहरा, उगमराज नाहर, महामंत्री गौतमचंद गुगलिया एवं ट्रस्टी गौतमचंद मुणोत शामिल हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





