अग्रवाल शिक्षा समिति के एम.बी.ए. विभाग ने किया मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
हैदराबाद, अग्रवाल शिक्षा समिति द्वारा संचालित एस.डी. सिग्नोडिया कॉलेज के एम.बी.ए. विभाग द्वारा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
यहाँ विभाग के कॉरेस्पोंडेंट मुकुंद लाल अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उस्मानिया यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में 7 विषयों में विभाग की पवार निकिता को सभी 7 विषयों में आउट स्टैंडिंग ग्रेड प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त जी. ज्योति, हाजीरा बतुल, स्नेहा अग्रवाल, कृष गाड़िया को 6 विषय में आउट स्टैंडिंग तथा एक विषय में ए. प्लस ग्रेड प्राप्त हुआ।
निदेशिका प्रोफेसर पल्लवी के. रंगनाथ ने अगले माह एम.बी.ए. एवं एम.सी.ए. विभाग की रजत जयंती कार्यक्रम हेतु करवाए जा रहे विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु आग्रह किया। प्राचार्य सी. एच. दलपड़ाल ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ प्रस्तुत की। मुकुंद लाल अग्रवाल ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए सभी विद्यार्थियों को आगामी तीनों सेमेस्टर की परीक्षाओं में सभी विषयों में आउट स्टैंडिंग ग्रेड लाने हेतु प्रेरित किया।
यह भी पढ़ें… ऑनलाइन गणगौर गीत प्रतियोगिता आयोजित
शिक्षा के साथ साथ जीवन में उन्नति करने हेतु कोई लक्ष्य निर्धारित कर उसी के अनुसार कार्य कर सफलता प्राप्त करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यार्थी, अभिभावक, विभाग के सहायक प्रोफेसर वेंकटेश, सत्यजीत सिंह, रश्मिता, पद्मजा, लाइब्रेरियन सीनू, कार्यालय प्रभारी सुनयना, मनोज एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



