हैदराबाद में पर्याप्त नहीं है आंगनवाड़ी केंद्रों की संख्या : सीतक्का

हैदराबाद, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री सीताक्का ने गोशामहल विधानसभा क्षेत्र के ईसामियाँ बाजार में आंगनवाड़ी के बच्चों के साथ नए प्री प्राइमरी स्कूल का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में जिलाधीश दासरी हरिचंदना एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री सीतक्का ने कहा कि हैदराबाद में जनसंख्या अधिक होने के बावजूद आंगनवाड़ी केंद्रों की संख्या पर्याप्त नहीं है। कई जगह जमीन उपलब्ध न होने के कारण नए केंद्र बनाना मुश्किल है, फिर भी भीड़भाड़ वाले ईसामियाँ बाजार क्षेत्र में 16.5 लाख रुपये की लागत से आंगनवाड़ी केंद्र शुरू किया गया, जिसके लिए उन्होंने जिला कलेक्टर की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस आंगनवाड़ी केंद्र में डिजिटल बोर्ड सहित सभी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। बच्चों को डिजिटल बोर्ड के माध्यम से प्री-प्राइमरी गीत और पाठ सिखाए जाएँगे। उन्होंने कहा कि अब आंगनवाड़ी केंद्र केवल खेल, गीत और पोषण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यहाँ प्री प्राइमरी और नर्सरी कक्षाएँ भी चल रही हैं।

यह भी पढ़ें… प्रदेश के नये राज्यपाल ने यादाद्रि में किए दर्शन

बच्चों को यूनिफॉर्म, दूध और नाश्ता देने की व्यवस्था

मंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों को निजी प्ले स्कूलों के बराबर सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है। बच्चों को यूनिफॉर्म दी जा रही है और पोषण के लिए राज्य भर के आंगनवाड़ी केंद्रों में प्रतिदिन 100 मिलीलीटर विजय दूध और नाश्ता दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे बचपन से ही स्वस्थ रहेंगे, तो भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। इसलिए अभिभावकों से अपील की गई कि वह बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों में दाखिला दिलाएँ, क्योंकि निजी प्ले स्कूलों में पढ़ाई पर अधिक खर्च करना पड़ता है।

मंत्री ने बताया कि 1975 में आंगनवाड़ी योजना की शुरुआत महबूबनगर जिले से हुई थी और आज तेलंगाना के आंगनवाड़ी केंद्र पूरे देश के लिए एक आदर्श बन गए हैं। इन केंद्रों में बच्चों के लिए 56 प्रकार के खिलौने और रंग-बिरंगी पेंटिंग्स के साथ आकर्षक वातावरण तैयार किया गया है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वह आंगनवाड़ी केंद्रों का दौरा करें, यहाँ मिलने वाली सुविधाओं के बारे में अपने पड़ोसियों को भी बताएँ और अधिक से अधिक बच्चों को इन केंद्रों में दाखिला दिलाएँ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button