Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

राष्ट्र विकास में राजस्थानी समुदाय की भूमिका अमूल्य : राज्यपाल

हैदराबाद, लोक भवन में राजस्थान राज्य स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि राष्ट्र के विकास में राजस्थानी समुदाय का योगदान अमूल्य है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एक भारत-श्रेष्ठ भारत पहल के माध्यम से सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने के लिए लोक भवन में आयोजित राजस्थान राज्य स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल ने राज्य की प्रथम महिला जानकी शुक्ला के साथ मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। समारोह को संबोधित करते हुए शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत में राजस्थान का एक विशिष्ट स्थान है। उन्होंने राष्ट्रीय प्रगति और सांस्कृतिक संवर्धन में राजस्थान समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि देश के विकास और परंपराओं के प्रति उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें… विधानसभा : अभिभावक देखभाल विधेयक पारित

स्थापना दिवस समारोह का आकर्षण राजस्थान की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ रहीं। अवसर पर राज्यपाल के संयुक्त सचिव के. शशि किरानाचारी, लोक भवन के वरिष्ठ अधिकारी तथा राजस्थान के प्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम में भाजपा नेता अविनाश देवड़ा, उत्तम सिंह राजपुराहित, बद्रीविशाल मूंदड़ा, योगेश गांधी, राजेंद्र मुथा व राजस्थानी समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button